แปล​ความหมาย​อัลกุรอาน​ - คำแปลภาษาฮินดี สำหรับหนังสืออรรถาธิบายอัลกุรอานอย่างสรุป (อัลมุคตะศ็อร ฟีตัฟซีร อัลกุรอานิลกะรีม)

external-link copy
101 : 12

رَبِّ قَدْ اٰتَیْتَنِیْ مِنَ الْمُلْكِ وَعَلَّمْتَنِیْ مِنْ تَاْوِیْلِ الْاَحَادِیْثِ ۚ— فَاطِرَ السَّمٰوٰتِ وَالْاَرْضِ ۫— اَنْتَ وَلِیّٖ فِی الدُّنْیَا وَالْاٰخِرَةِ ۚ— تَوَفَّنِیْ مُسْلِمًا وَّاَلْحِقْنِیْ بِالصّٰلِحِیْنَ ۟

फिर यूसुफ़ ने अपने पालनहार से दुआ की। कहा : ऐ मेरे रब! तूने मुझे मिस्र का राज्य प्रदान किया और मुझे सप्नों का अर्थ सिखाया। ऐ आकाशों और धरती के पैदा करने वाले तथा उन्हें किसी पूर्व नमूने के बिना बनाने वाले! तू ही सांसारिक जीवन में मेरे सभी मामलों का संरक्षक है, तथा आख़िरत में भी मेरे सभी मामलों संरक्षक है। मेरे जीवन के अंत में, मुझे एक मुसलमान के रूप में उठा और मुझे जन्नत के सबसे उच्च स्थान में मेरे बाप-दादाओं तथा अन्य लोगों में से सदाचारी नबियों के साथ मिला दे। info
التفاسير:
ประโยชน์​ที่​ได้รับ​:
• بر الوالدين وتبجيلهما وتكريمهما واجب، ومن ذلك المسارعة بالبشارة لهما فيما يدخل السرور عليهما.
• माता-पिता के साथ अच्छा व्यवहार और उनका आदर-सम्मान करना ज़रूरी है। और इसी में उन्हें ऐसी खुशख़बरी देने में जल्दी करना भी शामिल है, जिससे उनके दिल को खुशी मिले। info

• التحذير من نزغ الشيطان، ومن الذي يسعى بالوقيعة بين الأحباب؛ ليفرق بينهم.
• शैतान के झगड़ा लगाने से सावधान करना और उस व्यक्ति से सावधान करना जो दोस्तों के बीच फूट डालने के लिए उनके बीच मनमुटाव और बिगाड़ पैदा करने का प्रयास करता है। info

• مهما ارتفع العبد في دينه أو دنياه فإنَّ ذلك كله مرجعه إلى تفضّل الله تعالى وإنعامه عليه.
• कोई भी व्यक्ति अपने धर्म या सांसारिक जीवन में कितना भी ऊँचा क्यों न हो जाए, यह सब उसपर अल्लाह सर्वशक्तिमान की कृपा और अनुग्रह के कारण है। info

• سؤال الله حسن الخاتمة والسلامة والفوز يوم القيامة والالتحاق برفقة الصالحين في الجنان.
• अल्लाह से अच्छे अंत, क़ियामत के दिन सुरक्षा और सफलता तथा जन्नत में सदाचारियों की संगत में शामिल होने के लिए प्रश्न करना। info

• من فضل الله تعالى أنه يُطْلع أنبياءه على بعض من أمور الغيب لغايات وحكم.
• यह अल्लाह की कृपा है कि वह कुछ उद्देश्यों और हिकमतों के तहत अपने नबियों को ग़ैब की कुछ बातों की जानकारी देता है। info