Vertaling van de betekenissen Edele Qur'an - Indische vertaling van de samenvatting van de tafsier van de Heilige Koran

अल्-मुर्सलात

Het doel van deze surah:
الوعيد للمكذبين بالويل يوم القيامة.
झुठलाने वालों के लिए क़ियामत के दिन विनाश की धमकी। info

external-link copy
1 : 77

وَالْمُرْسَلٰتِ عُرْفًا ۟ۙ

अल्लाह ने घोड़े की अयाल की तरह लगातार चलने वाली हवाओं की क़सम खाई है। info
التفاسير:

external-link copy
2 : 77

فَالْعٰصِفٰتِ عَصْفًا ۟ۙ

तथा अल्लाह ने बहुत तेज़ चलने वाली हवाओं की क़सम खाई है। info
التفاسير:

external-link copy
3 : 77

وَّالنّٰشِرٰتِ نَشْرًا ۟ۙ

और अल्लाह ने उन हवाओं की क़सम खाई है, जो बादलों को फैलाती हैं। info
التفاسير:

external-link copy
4 : 77

فَالْفٰرِقٰتِ فَرْقًا ۟ۙ

और अल्लाह ने उन फ़रिश्तों की क़सम खाई है, जो सत्य और असत्य के बीच अंतर करने वाली चीज़ के साथ उतरते हैं। info
التفاسير:

external-link copy
5 : 77

فَالْمُلْقِیٰتِ ذِكْرًا ۟ۙ

और अल्लाह ने उन फ़रिश्तों की क़सम खाई है, जो वह़्य (प्रकाशना) के साथ उतरते हैं। info
التفاسير:

external-link copy
6 : 77

عُذْرًا اَوْ نُذْرًا ۟ۙ

जो वह़्य (प्रकाशना) लेकर उतरते हैं, अल्लाह की ओर से लोगों के उज़्र (बहाने) को समाप्त करने के लिए और लोगों को अल्लाह की यातना से सावधान करने के लिए। info
التفاسير:

external-link copy
7 : 77

اِنَّمَا تُوْعَدُوْنَ لَوَاقِعٌ ۟ؕ

निःसंदेह मरणोपरांत पुनः जीवित होकर उठने, हिसाब और प्रतिफल का जो तुमसे वादा किया जाता है, निश्चय वह अनिवार्य रूप से घटित होने वाला है। info
التفاسير:

external-link copy
8 : 77

فَاِذَا النُّجُوْمُ طُمِسَتْ ۟ۙ

जब तारों के प्रकाश को मिटा दिया जाएगा और उनकी रोशनी चली जाएगी। info
التفاسير:

external-link copy
9 : 77

وَاِذَا السَّمَآءُ فُرِجَتْ ۟ۙ

और जब आकाश को फाड़ (खोल) दिया जाएगा, ताकि उससे फ़रिश्ते उतर सकें। info
التفاسير:

external-link copy
10 : 77

وَاِذَا الْجِبَالُ نُسِفَتْ ۟ۙ

और जब पहाड़ों को उनके स्थानों से उखाड़ दिया जाएगा और उन्हें चूर्ण-विचूर्ण कर दिया जाएगा यहाँ तक कि वे धूल बन जाएँगे। info
التفاسير:

external-link copy
11 : 77

وَاِذَا الرُّسُلُ اُقِّتَتْ ۟ؕ

और जब रसूलों को एक निर्धारित समय पर एकत्र किया जाएगा। info
التفاسير:

external-link copy
12 : 77

لِاَیِّ یَوْمٍ اُجِّلَتْ ۟ؕ

एक महान दिन के लिए वे अपने समुदायों पर गवाही देने के लिए विलंबित किए गए हैं। info
التفاسير:

external-link copy
13 : 77

لِیَوْمِ الْفَصْلِ ۟ۚ

बंदों के बीच निर्णय के दिन के लिए। उस दिन स्पष्ट हो जाएगा कि कौन सत्यवादी है और कौन असत्यवादी तथा कौन सौभाग्यशाली है और कौन दुर्भाग्यशाली। info
التفاسير:

external-link copy
14 : 77

وَمَاۤ اَدْرٰىكَ مَا یَوْمُ الْفَصْلِ ۟ؕ

और (ऐ रसूल) आपको किस चीज़ ने अवगत कराया कि निर्णय का दिन क्या है?! info
التفاسير:

external-link copy
15 : 77

وَیْلٌ یَّوْمَىِٕذٍ لِّلْمُكَذِّبِیْنَ ۟

उस दिन झुठलाने वालों के लिए बड़ा विनाश, यातना और क्षति है, जो रसूलों के अल्लाह की ओर से लाए हुए संदेश को झुठलाते हैं। info
التفاسير:

external-link copy
16 : 77

اَلَمْ نُهْلِكِ الْاَوَّلِیْنَ ۟ؕ

क्या हमने पिछले समुदायों को विनष्ट नहीं किया, जब उन्होंने अल्लाह का इनकार किया और उसके रसूलों को झुठलाया? info
التفاسير:

external-link copy
17 : 77

ثُمَّ نُتْبِعُهُمُ الْاٰخِرِیْنَ ۟

फिर हम उनके पीछे बाद के झुठलाने वालों को लगा देंगे, चुनाँचे जिस तरह हमने उन्हें नष्ट किया था, उसी तरह इन्हें भी नष्ट कर देंगे। info
التفاسير:

external-link copy
18 : 77

كَذٰلِكَ نَفْعَلُ بِالْمُجْرِمِیْنَ ۟

उन समुदायों को विनष्ट करने की तरह, हम मुहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम के लाए हुए संदेश को झुठलाने वाले अपराधियों को भी विनष्ट कर देंगे। info
التفاسير:

external-link copy
19 : 77

وَیْلٌ یَّوْمَىِٕذٍ لِّلْمُكَذِّبِیْنَ ۟

उस दिन, उन लोगों के लिए विनाश, यातना और क्षति है, जो अपराधियों के लिए अल्लाह की सज़ा की धमकी को झुठलाते हैं। info
التفاسير:
Voordelen van de verzen op deze pagina:
• خطر التعلق بالدنيا ونسيان الآخرة.
• दुनिया से लगाव और आख़िरत को भूल जाने का खतरा। info

• مشيئة العبد تابعة لمشيئة الله.
• बंदे की इच्छा, अल्लाह की इच्छा के अधीन है। info

• إهلاك الأمم المكذبة سُنَّة إلهية.
• झुठलाने वाले समुदायों को विनष्ट करना अल्लाह की परंपरा रही है। info