Vertaling van de betekenissen Edele Qur'an - Indische vertaling van de samenvatting van de tafsier van de Heilige Koran

external-link copy
119 : 5

قَالَ اللّٰهُ هٰذَا یَوْمُ یَنْفَعُ الصّٰدِقِیْنَ صِدْقُهُمْ ؕ— لَهُمْ جَنّٰتٌ تَجْرِیْ مِنْ تَحْتِهَا الْاَنْهٰرُ خٰلِدِیْنَ فِیْهَاۤ اَبَدًا ؕ— رَضِیَ اللّٰهُ عَنْهُمْ وَرَضُوْا عَنْهُ ؕ— ذٰلِكَ الْفَوْزُ الْعَظِیْمُ ۟

अल्लाह ईसा अलैहिस्सलाम से कहेगा : यह एक ऐसा दिन है जब सच्चे इरादों, कर्मों और बातों वालों को उनकी सच्चाई लाभ देगी। उनके लिए ऐसे बाग़ हैं, जिनके महलों तथा पेड़ों के नीचे से नहरें प्रवाहित हैं, वे उनमें सदा सर्वदा के लिए रहेंगे, उन्हें कभी मृत्यु नहीं आएगी। अल्लाह उनसे प्रसन्न होगा, अतः वह उनसे कभी नाराज़ नहीं होगा तथा वे शाश्वत आनंद प्राप्त होने के कारण अल्लाह से प्रसन्न होंगे। यह प्रतिफल और (अल्लाह का) उनसे प्रसन्न होना ही महान सफलता है, जिसके बराबर कोई सफलता नहीं। info
التفاسير:
Voordelen van de verzen op deze pagina:
• توعد الله تعالى كل من أصرَّ على كفره وعناده بعد قيام الحجة الواضحة عليه.
• जो व्यक्ति स्पष्ट तर्क स्थापित होने के बाद भी अपने कुफ़्र तथा हठ पर अटल रहे, उसे अल्लाह की धमकी। info

• تَبْرئة المسيح عليه السلام من ادعاء النصارى بأنه أبلغهم أنه الله أو أنه ابن الله أو أنه ادعى الربوبية أو الألوهية.
• मसीह अलैहिस्सलाम को ईसाइयों के इस दावे से बरी करना कि उन्होंने उन्हें सूचित किया था कि वह अल्लाह हैं, या अल्लाह के बेटे हैं, या उन्होंने रब होने अथवा पूज्य होने का दावा किया। info

• أن الله تعالى يسأل يوم القيامة عظماء الناس وأشرافهم من الرسل، فكيف بمن دونهم درجة؟!
• अल्लाह सर्वशक्तिमान क़ियामत के दिन सबसे महान और प्रतिष्ठित लोगों अर्थात् रसूलों से भी पूछेगा, तो फिर उन लोगों का क्या हाल होगा जो उनसे नीचे हैं?! info

• علو منزلة الصدق، وثناء الله تعالى على أهله، وبيان نفع الصدق لأهله يوم القيامة.
• सच्चाई की उच्च स्थिति, अल्लाह के द्वारा सच्चे लोगों की प्रशंसा और क़ियामत के दिन सच्चे लोगों के लिए सच्चाई के लाभ का वर्णन। info