قرآن کریم کے معانی کا ترجمہ - ہندی ترجمہ - عزیز الحق عمری

صفحہ نمبر: 446:446 close

external-link copy
25 : 37

مَا لَكُمْ لَا تَنَاصَرُوْنَ ۟

तुम्हें क्या हुआ कि तुम एक-दूसरे की सहायता नहीं करते? info
التفاسير:

external-link copy
26 : 37

بَلْ هُمُ الْیَوْمَ مُسْتَسْلِمُوْنَ ۟

बल्कि, आज वे सर्वथा आज्ञाकारी हैं। info
التفاسير:

external-link copy
27 : 37

وَاَقْبَلَ بَعْضُهُمْ عَلٰی بَعْضٍ یَّتَسَآءَلُوْنَ ۟

और वे एक-दूसरे की ओर रुख़ करके परस्पर प्रश्न करेंगे।[6] info

6. अर्थात एक-दूसरे को धिक्कारेंगे।

التفاسير:

external-link copy
28 : 37

قَالُوْۤا اِنَّكُمْ كُنْتُمْ تَاْتُوْنَنَا عَنِ الْیَمِیْنِ ۟

वे कहेंगे : निःसंदेह तुम हमारे पास दाहिने[7] से आया करते थे। info

7. इससे अभिप्राय यह है कि धर्म तथा सत्य के नाम से आते थे। अर्थात यह विश्वास दिलाते थे कि यही मिश्रणवाद मूल तथा सत्धर्म है।

التفاسير:

external-link copy
29 : 37

قَالُوْا بَلْ لَّمْ تَكُوْنُوْا مُؤْمِنِیْنَ ۟ۚ

वे[8] कहेंगे : बल्कि तुम (स्वयं) ईमान वाले न थे। info

8. इससे अभिप्राय उन के प्रमुख लोग हैं।

التفاسير:

external-link copy
30 : 37

وَمَا كَانَ لَنَا عَلَیْكُمْ مِّنْ سُلْطٰنٍ ۚ— بَلْ كُنْتُمْ قَوْمًا طٰغِیْنَ ۟

तथा हमारा तुमपर कोई ज़ोर[9] न था, बल्कि तुम (स्वंय) हद से बढ़ने वाले लोग थे। info

9. देखिए : सूरत इबराहीम, आयत : 22

التفاسير:

external-link copy
31 : 37

فَحَقَّ عَلَیْنَا قَوْلُ رَبِّنَاۤ ۖۗ— اِنَّا لَذَآىِٕقُوْنَ ۟

तो हमपर हमारे पालनहार का कथन सिद्ध हो गया। निःसंदेह हम निश्चय (यातना) चखने वाले हैं। info
التفاسير:

external-link copy
32 : 37

فَاَغْوَیْنٰكُمْ اِنَّا كُنَّا غٰوِیْنَ ۟

तो हमने तुम्हें गुमराह किया। निःसंदेह हम स्वयं गुमराह थे। info
التفاسير:

external-link copy
33 : 37

فَاِنَّهُمْ یَوْمَىِٕذٍ فِی الْعَذَابِ مُشْتَرِكُوْنَ ۟

तो निश्चय ही वे उस दिन यातना में सहभागी होंगे। info
التفاسير:

external-link copy
34 : 37

اِنَّا كَذٰلِكَ نَفْعَلُ بِالْمُجْرِمِیْنَ ۟

निःसंदेह हम अपराधियों के साथ ऐसा ही किया करते हैं। info
التفاسير:

external-link copy
35 : 37

اِنَّهُمْ كَانُوْۤا اِذَا قِیْلَ لَهُمْ لَاۤ اِلٰهَ اِلَّا اللّٰهُ یَسْتَكْبِرُوْنَ ۟ۙ

निःसंदेह वे ऐसे लोग थे कि जब उनसे कहा जाता कि अल्लाह के सिवा कोई पूज्य (इबादत के योग्य) नहीं, तो वे अभिमान करते थे। info
التفاسير:

external-link copy
36 : 37

وَیَقُوْلُوْنَ اَىِٕنَّا لَتَارِكُوْۤا اٰلِهَتِنَا لِشَاعِرٍ مَّجْنُوْنٍ ۟ؕ

तथा कहते थे : क्या सचमुच हम अपने पूज्यों को एक दीवाने कवि के कारण छोड़ देने वाले हैं? info
التفاسير:

external-link copy
37 : 37

بَلْ جَآءَ بِالْحَقِّ وَصَدَّقَ الْمُرْسَلِیْنَ ۟

बल्कि वह सत्य लेकर आए हैं तथा उन्होंने सभी रसूलों की पुष्टि की है। info
التفاسير:

external-link copy
38 : 37

اِنَّكُمْ لَذَآىِٕقُوا الْعَذَابِ الْاَلِیْمِ ۟ۚ

निःसंदेह तुम निश्चय दुःखदायी यातना चखने वाले हो। info
التفاسير:

external-link copy
39 : 37

وَمَا تُجْزَوْنَ اِلَّا مَا كُنْتُمْ تَعْمَلُوْنَ ۟ۙ

तथा तुम्हें केवल उसी का बदला दिया जाएगा, जो तुम किया करते थे। info
التفاسير:

external-link copy
40 : 37

اِلَّا عِبَادَ اللّٰهِ الْمُخْلَصِیْنَ ۟

परंतु अल्लाह के ख़ालिस (विशुद्ध) किए हुए बंदे। info
التفاسير:

external-link copy
41 : 37

اُولٰٓىِٕكَ لَهُمْ رِزْقٌ مَّعْلُوْمٌ ۟ۙ

यही लोग हैं, जिनके लिए निर्धारित रोज़ी है। info
التفاسير:

external-link copy
42 : 37

فَوَاكِهُ ۚ— وَهُمْ مُّكْرَمُوْنَ ۟ۙ

प्रत्येक प्रकार के फल। तथा वे सम्मानित किए गए हैं। info
التفاسير:

external-link copy
43 : 37

فِیْ جَنّٰتِ النَّعِیْمِ ۟ۙ

नेमत के बाग़ों में। info
التفاسير:

external-link copy
44 : 37

عَلٰی سُرُرٍ مُّتَقٰبِلِیْنَ ۟

तख़्तों पर आमने-सामने बैठे होंगे। info
التفاسير:

external-link copy
45 : 37

یُطَافُ عَلَیْهِمْ بِكَاْسٍ مِّنْ مَّعِیْنٍ ۟ۙ

उनपर प्रवाहित शराब के प्याले फिराए जाएँगे। info
التفاسير:

external-link copy
46 : 37

بَیْضَآءَ لَذَّةٍ لِّلشّٰرِبِیْنَ ۟ۚ

जो सफ़ेद होगी, पीने वालों के लिए स्वादिष्ट होगी। info
التفاسير:

external-link copy
47 : 37

لَا فِیْهَا غَوْلٌ وَّلَا هُمْ عَنْهَا یُنْزَفُوْنَ ۟

न उसमें कोई सिरदर्द होगा, और न वे उससे मदहोश होंगे। info
التفاسير:

external-link copy
48 : 37

وَعِنْدَهُمْ قٰصِرٰتُ الطَّرْفِ عِیْنٌ ۟ۙ

तथा उनके पास दृष्टि नीची रखने वाली, बड़ी आँखों वाली स्त्रियाँ होंगी। info
التفاسير:

external-link copy
49 : 37

كَاَنَّهُنَّ بَیْضٌ مَّكْنُوْنٌ ۟

मानो वे छिपाकर रखे हुए अंडे हों।[10] info

10. अर्थात जिस प्रकार पक्षी के पंखों के नीचे छिपे हुए अंडे सुरक्षित होते हैं, वैसे ही वे नारियाँ सुरक्षित, सुंदर रंग और रूप की होंगी।

التفاسير:

external-link copy
50 : 37

فَاَقْبَلَ بَعْضُهُمْ عَلٰی بَعْضٍ یَّتَسَآءَلُوْنَ ۟

फिर वे एक-दूसरे के सम्मुख होकर आपस में प्रश्न करेंगे। info
التفاسير:

external-link copy
51 : 37

قَالَ قَآىِٕلٌ مِّنْهُمْ اِنِّیْ كَانَ لِیْ قَرِیْنٌ ۟ۙ

उनमें से एक कहने वाला कहेगा : मेरा एक साथी था। info
التفاسير: