Kur'an-ı Kerim meal tercümesi - Hintçe Tercüme - Aziz Al-Hak Al-Amri

Sayfa numarası:close

external-link copy
9 : 69

وَجَآءَ فِرْعَوْنُ وَمَنْ قَبْلَهٗ وَالْمُؤْتَفِكٰتُ بِالْخَاطِئَةِ ۟ۚ

और फ़िरऔन ने तथा उससे पहले के लोगों ने एवं उलट जाने वाली बस्तियों ने पाप किया। info
التفاسير:

external-link copy
10 : 69

فَعَصَوْا رَسُوْلَ رَبِّهِمْ فَاَخَذَهُمْ اَخْذَةً رَّابِیَةً ۟

उन्होंने अपने पालनहार के रसूल की अवज्ञा की। तो अल्लाह ने उन्हें बड़ी कठोर पकड़ में ले लिया। info
التفاسير:

external-link copy
11 : 69

اِنَّا لَمَّا طَغَا الْمَآءُ حَمَلْنٰكُمْ فِی الْجَارِیَةِ ۟ۙ

निःसंदेह हमने ही, जब पानी सीमा पार कर गया, तुम्हें नाव[2] में सवार किया। info

2. इसमें नूह़ (अलैहिस्सलाम) के तूफ़ान की ओर संकेत है। और सभी मनुष्य उनकी संतान हैं, इस लिए यह दया सब पर हुई है।

التفاسير:

external-link copy
12 : 69

لِنَجْعَلَهَا لَكُمْ تَذْكِرَةً وَّتَعِیَهَاۤ اُذُنٌ وَّاعِیَةٌ ۟

ताकि हम उसे तुम्हारे लिए एक (शिक्षाप्रद) यादगार बना दें और (ताकि) याद रखने वाले कान उसे याद रखें। info
التفاسير:

external-link copy
13 : 69

فَاِذَا نُفِخَ فِی الصُّوْرِ نَفْخَةٌ وَّاحِدَةٌ ۟ۙ

फिर जब सूर (नरसिंघा) में एक फूँक मारी जाएगी। info
التفاسير:

external-link copy
14 : 69

وَّحُمِلَتِ الْاَرْضُ وَالْجِبَالُ فَدُكَّتَا دَكَّةً وَّاحِدَةً ۟ۙ

और धरती तथा पर्वतों को उठाया जाएगा और दोनों को एक ही बार में चूर्ण-विचूर्ण कर दिया जाएगा।[3] info

3. दोखिए : सूरत ताहा, आयत : 20, आयत : 103, 108.

التفاسير:

external-link copy
15 : 69

فَیَوْمَىِٕذٍ وَّقَعَتِ الْوَاقِعَةُ ۟ۙ

तो उस दिन घटित होने वाली घटित हो जाएगी। info
التفاسير:

external-link copy
16 : 69

وَانْشَقَّتِ السَّمَآءُ فَهِیَ یَوْمَىِٕذٍ وَّاهِیَةٌ ۟ۙ

तथा आकाश फट जाएगा, तो उस दिन वह कमज़ोर होगा। info
التفاسير:

external-link copy
17 : 69

وَّالْمَلَكُ عَلٰۤی اَرْجَآىِٕهَا ؕ— وَیَحْمِلُ عَرْشَ رَبِّكَ فَوْقَهُمْ یَوْمَىِٕذٍ ثَمٰنِیَةٌ ۟ؕ

और फ़रिश्ते उसके किनारों पर होंगे तथा उस दिन आपके पालनहार का अर्श (सिंहासन) आठ फ़रिश्ते अपने ऊपर उठाए हुए होंगे। info
التفاسير:

external-link copy
18 : 69

یَوْمَىِٕذٍ تُعْرَضُوْنَ لَا تَخْفٰی مِنْكُمْ خَافِیَةٌ ۟

उस दिन तुम (अल्लाह के सामने) पेश किए जाओगे। तुम्हारी कोई छिपी हुई बात छिपी नहीं रहेगी। info
التفاسير:

external-link copy
19 : 69

فَاَمَّا مَنْ اُوْتِیَ كِتٰبَهٗ بِیَمِیْنِهٖ فَیَقُوْلُ هَآؤُمُ اقْرَءُوْا كِتٰبِیَهْ ۟ۚ

फिर जिसे उसका कर्म-पत्र उसके दाएँ हाथ में दिया गिया, तो वह कहेगा : यह लो, मेरा कर्म-पत्र पढ़ो। info
التفاسير:

external-link copy
20 : 69

اِنِّیْ ظَنَنْتُ اَنِّیْ مُلٰقٍ حِسَابِیَهْ ۟ۚ

मुझे विश्वास था कि मैं अपने हिसाब से मिलने वाला हूँ। info
التفاسير:

external-link copy
21 : 69

فَهُوَ فِیْ عِیْشَةٍ رَّاضِیَةٍ ۟ۙ

चुनाँचे वह आनंदपूर्ण जीवन में होगा। info
التفاسير:

external-link copy
22 : 69

فِیْ جَنَّةٍ عَالِیَةٍ ۟ۙ

एक ऊँची जन्नत में। info
التفاسير:

external-link copy
23 : 69

قُطُوْفُهَا دَانِیَةٌ ۟

जिसके फल निकट होंगे। info
التفاسير:

external-link copy
24 : 69

كُلُوْا وَاشْرَبُوْا هَنِیْٓـًٔا بِمَاۤ اَسْلَفْتُمْ فِی الْاَیَّامِ الْخَالِیَةِ ۟

(उनसे कहा जायेगा :) आनंदपूर्वक खाओ और पियो, उसके बदले जो तुमने बीते दिनों में आगे भेजे। info
التفاسير:

external-link copy
25 : 69

وَاَمَّا مَنْ اُوْتِیَ كِتٰبَهٗ بِشِمَالِهٖ ۙ۬— فَیَقُوْلُ یٰلَیْتَنِیْ لَمْ اُوْتَ كِتٰبِیَهْ ۟ۚ

और लेकिन जिसे उसका कर्म-पत्र उसके बाएँ हाथ में दिया गया, तो वह कहेगा : ऐ काश! मुझे मेरा कर्म-पत्र न दिया जाता। info
التفاسير:

external-link copy
26 : 69

وَلَمْ اَدْرِ مَا حِسَابِیَهْ ۟ۚ

तथा मैं न जानता कि मेरा हिसाब क्या है! info
التفاسير:

external-link copy
27 : 69

یٰلَیْتَهَا كَانَتِ الْقَاضِیَةَ ۟ۚ

ऐ काश! वह (मृत्यु) काम तमाम कर देने वाली[4] होती। info

4. अर्थात उसके पश्चात् मैं फिर जीवित न किया जाता।

التفاسير:

external-link copy
28 : 69

مَاۤ اَغْنٰی عَنِّیْ مَالِیَهْ ۟ۚ

मेरा धन मेरे किसी काम न आया। info
التفاسير:

external-link copy
29 : 69

هَلَكَ عَنِّیْ سُلْطٰنِیَهْ ۟ۚ

मेरी सत्ता[5] मुझसे जाती रही। info

5. इसका दूसरा अर्थ यह भी हो सकता है कि परलोक के इनकार पर जितने तर्क दिया करता था आज सब निष्फल हो गए।

التفاسير:

external-link copy
30 : 69

خُذُوْهُ فَغُلُّوْهُ ۟ۙ

(आदेश होगा :) उसे पकड़ो और उसके गले में तौक़ डाल दो। info
التفاسير:

external-link copy
31 : 69

ثُمَّ الْجَحِیْمَ صَلُّوْهُ ۟ۙ

फिर उसे भड़कती हुई आग में झोंक दो। info
التفاسير:

external-link copy
32 : 69

ثُمَّ فِیْ سِلْسِلَةٍ ذَرْعُهَا سَبْعُوْنَ ذِرَاعًا فَاسْلُكُوْهُ ۟ؕ

फिर एक ज़ंजीर में, जिसकी लंबाई सत्तर गज़ है, उसे जकड़ दो। info
التفاسير:

external-link copy
33 : 69

اِنَّهٗ كَانَ لَا یُؤْمِنُ بِاللّٰهِ الْعَظِیْمِ ۟ۙ

निःसंदेह वह सबसे महान अल्लाह पर ईमान नहीं रखता था। info
التفاسير:

external-link copy
34 : 69

وَلَا یَحُضُّ عَلٰی طَعَامِ الْمِسْكِیْنِ ۟ؕ

तथा ग़रीब को खाना खिलाने के लिए प्रोत्साहित नहीं करता था। info
التفاسير:

external-link copy
35 : 69

فَلَیْسَ لَهُ الْیَوْمَ هٰهُنَا حَمِیْمٌ ۟ۙ

अतः आज यहाँ उसका कोई मित्र नहीं है। info
التفاسير: