Kur'an-ı Kerim meal tercümesi - Muhtasar Kur'an-ı Kerim Tefsiri Hintçe Tercümesi

अल्-हु-म-ज़ह

Surenin hedefleri:
التحذير من الاستهزاء بالمؤمنين اغترارًا بكثرة المال.
धन की बहुतायत से धोखा खाकर ईमान वालों का उपहास करने के विरुद्ध चेतावनी। info

external-link copy
1 : 104

وَیْلٌ لِّكُلِّ هُمَزَةٍ لُّمَزَةِ ۟ۙ

उस व्यक्ति के लिए विनाश एवं कड़ी यातना है, जो लोगों की बहुत ग़ीबत करने वाला और उनपर बहुत दोष लगाने वाला एवं ताना मारने वाला है। info
التفاسير:

external-link copy
2 : 104

١لَّذِیْ جَمَعَ مَالًا وَّعَدَّدَهٗ ۟ۙ

जिसकी चिंता केवल धन एकत्र करना और उसे गिन-गिनकर रखना है। इसके अलावा उसका किसी और चीज़ से कोई सरोकार नहीं है। info
التفاسير:

external-link copy
3 : 104

یَحْسَبُ اَنَّ مَالَهٗۤ اَخْلَدَهٗ ۟ۚ

वह समझता है कि उसका माल जो उसने जमा किया है, उसे मौत से बचा लेगा और वह दुनिया में अमर रहेगा। info
التفاسير:

external-link copy
4 : 104

كَلَّا لَیُنْۢبَذَنَّ فِی الْحُطَمَةِ ۟ؗۖ

मामला वैसा नहीं है, जैसा कि इस जाहिल ने कल्पना की है, निश्चय वह ज़रूर जहन्नम की आग में फेंका जाएगा, जो इतनी शक्तिशाली है कि उसमें डाली गई हर चीज़ को तोड़कर रख देगी। info
التفاسير:

external-link copy
5 : 104

وَمَاۤ اَدْرٰىكَ مَا الْحُطَمَةُ ۟ؕ

और (ऐ रसूल) आपको क्या पता कि यह कौन सी आग है, जो उसमें डाली गई हर चीज़ को चूरा करदेगी?! info
التفاسير:

external-link copy
6 : 104

نَارُ اللّٰهِ الْمُوْقَدَةُ ۟ۙ

वह अल्लाह की भड़काई हुई आग है। info
التفاسير:

external-link copy
7 : 104

الَّتِیْ تَطَّلِعُ عَلَی الْاَفْـِٕدَةِ ۟ؕ

जो लोगों के शरीर से उनके दिलों में प्रवेश कर जाएगी। info
التفاسير:

external-link copy
8 : 104

اِنَّهَا عَلَیْهِمْ مُّؤْصَدَةٌ ۟ۙ

वह उसमें सज़ा दिए जाने वालों पर बंद कर दी जाएगी। info
التفاسير:

external-link copy
9 : 104

فِیْ عَمَدٍ مُّمَدَّدَةٍ ۟۠

लंबे विस्तारित स्तंभों के साथ, ताकि उससे बाहर न निकल सकें। info
التفاسير:
Bu sayfadaki ayetlerin faydaları:
• خسران من لم يتصفوا بالإيمان وعمل الصالحات، والتواصي بالحق، والتواصي بالصبر.
• उन लोगों का घाटा, जो ईमान लाने, नेक कार्य करने, एक-दूसरे को सत्य की ताकीद तथा धैर्य की ताकीद करने से सुसज्जित नहीं हैं। info

• تحريم الهَمْز واللَّمْز في الناس.
• लोगों की ग़ीबत करना तथा दोष लगाना (ताना मारना) निषिद्ध है। info

• دفاع الله عن بيته الحرام، وهذا من الأمن الذي قضاه الله له.
• अल्लाह का अपने सम्मानित घर (काबा) की रक्षा करना। और यह उस सुरक्षा से है जो अल्लाह ने उसके लिए प्रदान की है। info