ශුද්ධවූ අල් කුර්ආන් අර්ථ කථනය - ශුද්ධ වූ අල්කුර්ආන් අර්ථ විවරණයේ සංෂිප්ත අනුවාදය - ඉන්දියානු පරිවර්තනය

external-link copy
54 : 10

وَلَوْ اَنَّ لِكُلِّ نَفْسٍ ظَلَمَتْ مَا فِی الْاَرْضِ لَافْتَدَتْ بِهٖ ؕ— وَاَسَرُّوا النَّدَامَةَ لَمَّا رَاَوُا الْعَذَابَ ۚ— وَقُضِیَ بَیْنَهُمْ بِالْقِسْطِ وَهُمْ لَا یُظْلَمُوْنَ ۟

यदि अल्लाह के साथ शिर्क करने वाले प्रत्येक व्यक्ति को धरती का सारा बहुमूल्य धन प्राप्त हो जाए, तो वह उसे अपने आपको अल्लाह की यातना से छुड़ाने के बदले में दे देगा, यदि उसे ऐसा करने का अवसर प्रदान किया जाए। तथा बहुदेववादी लोग जब क़ियामत के दिन यातना को देखेंगे, तो अपने अविश्वास पर पछतावे को छिपाएँगे। और अल्लाह उनके बीच न्याय के साथ फ़ैसला कर देगा और उनपर अत्याचार नहीं किया जाएगा, बल्कि उन्हें उनके कर्मों का बदला दिया जाएगा। info
التفاسير:
මෙ⁣ම පිටුවේ තිබෙන වැකිවල ප්‍රයෝජන:
• عظم ما ينتظر المشركين بالله من عذاب، حتى إنهم يتمنون دفعه بكل ما في الأرض، ولن يُقْبلَ منهم.
• उस यातना की भयंकरता, जो अल्लाह के साथ शिर्क करने वालों की प्रतीक्षा कर रही है, यहाँ तक कि वे धरती पर मौजूद सभी चीज़ों के द्वारा उसे हटाने की कामना करेंगे, परंतु वह उनसे स्वीकार नहीं किया जाएगा। info

• القرآن شفاء للمؤمنين من أمراض الشهوات وأمراض الشبهات بما فيه من الهدايات والدلائل العقلية والنقلية.
• क़ुरआन ईमान वालों के लिए उसमें मौजूद मार्गदर्शन और बौद्धिक एवं धार्मिक प्रमाणों से वासनाओं और संदेहों के रोगों का उपचार है। info

• ينبغي للمؤمن أن يفرح بنعمة الإسلام والإيمان دون غيرهما من حطام الدنيا.
• मोमिन को चाहिए कि वह सांसारिक सामग्रियों के बजाय इस्लाम और ईमान की नेमत पर प्रसन्न हो। info

• دقة مراقبة الله لعباده وأعمالهم وخواطرهم ونياتهم.
• अल्लाह अपने बंदों तथा उनके कर्मों, विचारों और इरादों का सूक्ष्म निरीक्षण करता है। info