Ibisobanuro bya qoran ntagatifu - Ibisobanuro bya Qur'an Ntagatifu mu rurimi rw'igihinde - Byasobanuwe na Azizul-Haqq Al-Umary.

अल्-हु-म-ज़ह

external-link copy
1 : 104

وَیْلٌ لِّكُلِّ هُمَزَةٍ لُّمَزَةِ ۟ۙ

विनाश है प्रत्येक बहुत ग़ीबत करने वाले और बहुत दोष लगाने वाले के लिए। info
التفاسير:

external-link copy
2 : 104

١لَّذِیْ جَمَعَ مَالًا وَّعَدَّدَهٗ ۟ۙ

जिसने धन एकत्र किया और उसे गिन-गिन कर रखा। info
التفاسير:

external-link copy
3 : 104

یَحْسَبُ اَنَّ مَالَهٗۤ اَخْلَدَهٗ ۟ۚ

वह समझता है कि उसके धन ने उसे हमेशा रहने वाला बना दिया?[1] info

1. (1-3) इन आयतों में धन के पुजारियों के अपने धन के घमंड में दूसरों का अपमान करने और उनकी कृपणता (कंजूसी) का चित्रण किया गया है, उन्हें चेतावनी दी गई है कि यह आचरण विनाशकारी है, धन किसी को संसार में सदा जीवित नहीं रखेगा, एक समय आएगा कि उसे सब कुछ छोड़ कर ख़ाली हाथ जाना पड़ेगा।

التفاسير:

external-link copy
4 : 104

كَلَّا لَیُنْۢبَذَنَّ فِی الْحُطَمَةِ ۟ؗۖ

कदापि नहीं, वह अवश्य 'ह़ुतमा' में फेंका जाएगा। info
التفاسير:

external-link copy
5 : 104

وَمَاۤ اَدْرٰىكَ مَا الْحُطَمَةُ ۟ؕ

और तुम क्या जानो कि वह 'हुतमा' क्या है? info
التفاسير:

external-link copy
6 : 104

نَارُ اللّٰهِ الْمُوْقَدَةُ ۟ۙ

वह अल्लाह की भड़काई हुई आग है। info
التفاسير:

external-link copy
7 : 104

الَّتِیْ تَطَّلِعُ عَلَی الْاَفْـِٕدَةِ ۟ؕ

जो दिलों तक जा पहुँचेगी। info
التفاسير:

external-link copy
8 : 104

اِنَّهَا عَلَیْهِمْ مُّؤْصَدَةٌ ۟ۙ

निःसंदेह वह उनपर बंद कर दी जाएगी। info
التفاسير:

external-link copy
9 : 104

فِیْ عَمَدٍ مُّمَدَّدَةٍ ۟۠

लंबे-लंबे स्तंभों में।[2] info

2. (4-9) इन आयतों के अंदर परलोक में धन के पुजारियों के दुष्परिणाम से अवगत कराया गया है कि उनको अपमान के साथ नरक में फेंक दिया जाएगा। जो उन्हें खण्ड कर देगी और दिलों तक जो कुविचारों का केंद्र हैं पहुँच जाएगी, और उसमें इन अपराधियों को फेंककर ऊपर से बंद कर दिया जाएगा।

التفاسير: