Ibisobanuro bya qoran ntagatifu - Ibisobanuro bya Qur'an Ntagatifu mu rurimi rw'igihindi, incamacye y'ibisobanuro bya Qur'an Ntagatifu.

external-link copy
134 : 7

وَلَمَّا وَقَعَ عَلَیْهِمُ الرِّجْزُ قَالُوْا یٰمُوْسَی ادْعُ لَنَا رَبَّكَ بِمَا عَهِدَ عِنْدَكَ ۚ— لَىِٕنْ كَشَفْتَ عَنَّا الرِّجْزَ لَنُؤْمِنَنَّ لَكَ وَلَنُرْسِلَنَّ مَعَكَ بَنِیْۤ اِسْرَآءِیْلَ ۟ۚ

और जब उनपर ये सारी यातनाएँ आ पड़ीं, तो वे मूसा अलैहिस्सलाम के पास पहुँचे और कहने लगे : ऐ मूसा! तुम अपने पालनहार से, उस नुबुव्वत के हवाले से जो उसने तुम्हें प्रदान की है और उसके हवाले से जो उसने तौबा के द्वारा यातना दूर करने का तुमहें वचन दिया है, हमारे लिए दुआ करो कि हमारे ऊपर आई हुई यातना को हमसे दूर कर दे। अगर तुमने हमसे यह यातना दूर कर दी, तो अवश्य ही हम तुमपर ईमान ले आएँगे और बनी इसराईल को आज़ाद करके तुम्हारे साथ भेज देंगे। info
التفاسير:
Inyungu dukura muri ayat kuri Uru rupapuro:
• الخير والشر والحسنات والسيئات كلها بقضاء الله وقدره، لا يخرج منها شيء عن ذلك.
• अच्छा और बुरा तथा नेकियाँ और बुराइयाँ सब अल्लाह के निर्णय और उसकी तक़दीर (नियति) के अनुसार होती हैं। इनमें से कोई भी चीज़ उससे बाहर नहीं हो सकती। info

• شأن الناس في وقت المحنة والمصائب اللجوء إلى الله بدافع نداء الإيمان الفطري.
• संकट और विपत्तियों के समय लोग ईमान की अंतर्निहित (स्वभाविक) आह्वान से प्रेरित अल्लाह का सहारा लेते हैं। info

• يحسن بالمؤمن تأمل آيات الله وسننه في الخلق، والتدبر في أسبابها ونتائجها.
• मोमिन को चाहिए कि अल्लाह की निशानियों और सृष्टि के बारे में उसकी रीतियों पर विचार करे और उनके कारणों और परिणामों के बारे में चिंतन करे। info

• تتلاشى قوة الأفراد والدول أمام قوة الله العظمى، والإيمان بالله هو مصدر كل قوة.
• अल्लाह की महान शक्ति के सामने व्यक्तियों और राज्यों की शक्ति लुप्त हो जाती है, और अल्लाह पर ईमान ही हर शक्ति का स्रोत है। info

• يكافئ الله تعالى عباده المؤمنين الصابرين بأن يمكِّنهم في الأرض بعد استضعافهم.
• अल्लाह अपने धीरज रखने वाले मोमिन बंदों को यह बदला देता है कि उन्हें कमज़ोर समझ लिए जाने के बाद धरती में प्रभुत्व प्रदान करता है। info