Tradução dos significados do Nobre Qur’an. - Tradução indiana de interpretação abreviada do Nobre Alcorão.

external-link copy
42 : 4

یَوْمَىِٕذٍ یَّوَدُّ الَّذِیْنَ كَفَرُوْا وَعَصَوُا الرَّسُوْلَ لَوْ تُسَوّٰی بِهِمُ الْاَرْضُ ؕ— وَلَا یَكْتُمُوْنَ اللّٰهَ حَدِیْثًا ۟۠

उस महान दिन में, अल्लाह का इनकार करने वाले और उसके रसूल की बात पर न चलने वाले इच्छा करेंगे कि काश वे मिट्टी हो गए होते, तो वे और धरती एक जैसे हो जाते। उस दिन वे अल्लाह से अपना कोई कर्म छिपा नहीं सकेंगे। क्योंकि अल्लाह उनकी ज़बानों पर मुहर लगा देगा, इसलिए वे बोल नहीं सकेंगी और उनके शरीर के अंगों को को अनुमति देगा तो वे उनके बुरे कामों की गवाही देंगे। info
التفاسير:
Das notas do versículo nesta página:
• من كمال عدله تعالى وتمام رحمته أنه لا يظلم عباده شيئًا مهما كان قليلًا، ويتفضل عليهم بمضاعفة حسناتهم.
• अल्लाह के न्याय की पूर्णता और उसके अपार दया में से है कि वह अपने बंदों पर कण बराबर भी अत्याचार नहीं करता, बल्कि अपने अनुग्रह से उनकी नेकियों को कई गुना बढ़ा देता है। info

• من شدة هول يوم القيامة وعظم ما ينتظر الكافر يتمنى أن يكون ترابًا.
• क़यामत के दिन की भयावहता की तीव्रता और काफ़िर जिस परिणाम की प्रतीक्षा कर रहा होगा उसकी गंभीरता के कारण इच्छा करेगा कि वह मिट्टी हो जाता। info

• الجنابة تمنع من الصلاة والبقاء في المسجد، ولا بأس من المرور به دون مُكْث فيه.
• जनाबत की हालत में नमाज़ पढ़ना और मस्जिद में ठहरना मना है, परंतु उसमें रुके बिना वहाँ से गुज़रने में कोई हर्ज नहीं है। info

• تيسير الله على عباده بمشروعية التيمم عند فقد الماء أو عدم القدرة على استعماله.
• अल्लाह ने पानी न मिलने अथवा इस्तेमाल की शक्ति न होने की स्थिति में तयम्मुम की अनुमति देकर अपने बंदों के लिए आसानी पैदा की है। info