Kilniojo Korano reikšmių vertimas - Kilniojo Korano sutrumpinto aiškinimo vertimas į hindi k.

external-link copy
165 : 4

رُسُلًا مُّبَشِّرِیْنَ وَمُنْذِرِیْنَ لِئَلَّا یَكُوْنَ لِلنَّاسِ عَلَی اللّٰهِ حُجَّةٌ بَعْدَ الرُّسُلِ ؕ— وَكَانَ اللّٰهُ عَزِیْزًا حَكِیْمًا ۟

हमने उन्हें अल्लाह पर ईमान लाने वालों को अच्छे प्रतिफल की शुभ सूचना देने वाला तथा उसके साथ कुफ़्र करने वालों को दर्दनाक यातना से डराने वाला बनाकर भेजा, ताकि रसूलों को भेजने के बाद लोगों के लिए अल्लाह के ख़िलाफ़ कोई तर्क न रह जाए, जिसे वे बहाना बना सकें। तथा अल्लाह अपने राज्य में प्रभुत्वशाली, अपने फ़ैसले में हिकमत वाला है। info
التفاسير:
Šiame puslapyje pateiktų ajų nauda:
• إثبات النبوة والرسالة في شأن نوح وإبراهيم وغيرِهما مِن ذرياتهما ممن ذكرهم الله وممن لم يذكر أخبارهم لحكمة يعلمها سبحانه.
• नूह, इबराहीम तथा उनके अलावा उनकी संतानों में से अन्य लोगों के बारे में नुबुव्वत (ईश्दूतत्व)) एवं रिसालत (पैगंबरी) को साबित करना, जिनमें से कुछ का अल्लाह ने उल्लेख किया है और कुछ के समाचार का उल्लेख उसने किसी हिकमत के कारण नहीं किया है, जिसे वह सर्वशक्तिमान जानता है।। info

• إثبات صفة الكلام لله تعالى على وجه يليق بذاته وجلاله، فقد كلّم الله تعالى نبيه موسى عليه السلام.
• अल्लाह सर्वशक्तिमान के लिए उसके अस्तित्व और उसकी महिमा के अनुरूप 'कलाम' (बात करने) की विशेषता साबित करना, क्योंकि सर्वशक्तिमान अल्लाह ने अपने नबी मूसा अलैहिस्सलाम से बात की। info

• تسلية النبي محمد عليه الصلاة والسلام ببيان أن الله تعالى يشهد على صدق دعواه في كونه نبيًّا، وكذلك تشهد الملائكة.
• नबी मुहम्मद - सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम - को यह बयान करके सांत्वना देना कि अल्लाह तआला उनके नबी होने के दावे की सच्चाई की गवाही देता है, और इसी तरह फ़रिश्ते भी गवाही देते हैं। info