クルアーンの対訳 - クルアーン簡潔注釈(ヒンディー語対訳)

external-link copy
18 : 13

لِلَّذِیْنَ اسْتَجَابُوْا لِرَبِّهِمُ الْحُسْنٰی ؔؕ— وَالَّذِیْنَ لَمْ یَسْتَجِیْبُوْا لَهٗ لَوْ اَنَّ لَهُمْ مَّا فِی الْاَرْضِ جَمِیْعًا وَّمِثْلَهٗ مَعَهٗ لَافْتَدَوْا بِهٖ ؕ— اُولٰٓىِٕكَ لَهُمْ سُوْٓءُ الْحِسَابِ ۙ۬— وَمَاْوٰىهُمْ جَهَنَّمُ ؕ— وَبِئْسَ الْمِهَادُ ۟۠

जिन लोगों ने अपने पालनहार की बात मान ली, जो उसने उन्हें अपने एकत्व (एकेश्वरवाद) और आज्ञापालन के लिए आमंत्रित किया, उनके लिए सबसे अच्छा बदला है और वह जन्नत है। और काफ़िर लोग जिन्होंने अपने पालनहार की तौहीद तथा आज्ञापालन के आमंत्रण को स्वीकार नहीं किया, यदि ऐसा हो जाए कि दुनिया का सारा धन उनके पास आ जाए और इसके साथ उनके पास इसके बराबर और भी धन आ जाए, तो वे अपने आपको अज़ाब से छुड़ाने के लिए वह सारा धन अवश्य खर्च कर देंगे। अल्लाह के आमंत्रण को स्वीकार न करने वाले इन लोगों से उनके सभी पापों का हिसाब लिया जाएगा। और उनका निवास जिसमें वे रहेंगे, जहन्नम है। और उनका बिस्तर तथा ठिकाना जो कि आग है, बहुत बुरा है। info
التفاسير:
本諸節の功徳:
• بيان ضلال المشركين في دعوتهم واستغاثتهم بغير الله تعالى، وتشبيه حالهم بحال من يريد الشرب فيبسط يده للماء بلا تناول له، وليس بشارب مع هذه الحالة؛ لكونه لم يتخذ وسيلة صحيحة لذلك.
• अल्लाह के सिवा दूसरों को पुकारने और उनसे सहायता के लिए याचना करने में मुश्रिकों की गुमराही का बयान, और उनकी स्थिति की तुलना ऐसे व्यक्ति की स्थिति से करना, जो पानी पीना चाहता है, इसलिए वह पानी की ओर केवल अपना हाथ बढ़ाता है, लेकिन वह उसे लेता नहीं है। इस स्थिति में वह कभी पानी पीने वाला नहीं है। क्योंकि इसके लिए उसने सही माध्यम नहीं अपनाया है। info

• أن من وسائل الإيضاح في القرآن: ضرب الأمثال وهي تقرب المعقول من المحسوس، وتعطي صورة ذهنية تعين على فهم المراد.
• क़ुरआन में बात को स्पष्ट करने का एक तरीक़ा : उदाहरण प्रस्तुत करना है। और यह एक बोधगम्य चीज़ को इन्द्रियगोचर के क़रीब कर देता है और एक मानसिक चित्र प्रदान करता है, जो अर्थ को समझने में मदद करता है। info

• إثبات سجود جميع الكائنات لله تعالى طوعًا، أو كرهًا بما تمليه الفطرة من الخضوع له سبحانه.
• सभी प्राणियों के अल्लाह तआला को स्वेच्छा से, या अनिच्छा से सजदा करने का प्रमाण, क्योंकि उसकी प्रकृति उसे अल्लाह के सामने झुकने पर बाध्य करती है। info