Traducción de los significados del Sagrado Corán - Traducción india de Al-Mujtasar de la Exégesis del Sagrado Corán

अज़्-ज़ुह़ा

Propósitos del Capítulo:
بيان عناية الله بنبيه في أول أمره وآخره.
अल्लाह के अपने नबी सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम की उनके मामले की शुरुआत तथा उसके अंत में देखभाल करने का वर्णन। info

external-link copy
1 : 93

وَالضُّحٰی ۟ۙ

अल्लाह ने दिन की शुरुआत की क़सम खाई है। info
التفاسير:

external-link copy
2 : 93

وَالَّیْلِ اِذَا سَجٰی ۟ۙ

और रात की क़सम खाई है, जब वह अंधेरी हो जाए और लोग उसमें काम-काज (गति) से रुक जाएँ। info
التفاسير:

external-link copy
3 : 93

مَا وَدَّعَكَ رَبُّكَ وَمَا قَلٰی ۟ؕ

(ऐ रसूल) आपके पालनहार ने न आपको छोड़ा और न आपको नापसंद किया, जैसा कि मुश्रिकों का कहना है, जब वह़्य (प्रकाशना) का सिलसिला कुछ दिनों के लिए रुक गया। info
التفاسير:

external-link copy
4 : 93

وَلَلْاٰخِرَةُ خَیْرٌ لَّكَ مِنَ الْاُوْلٰی ۟ؕ

और आपके लिए आख़िरत का घर दुनिया से बेहतर है, क्योंकि वहाँ स्थायी नेमतें हैं, जो कभी खत्म नहीं होंगी। info
التفاسير:

external-link copy
5 : 93

وَلَسَوْفَ یُعْطِیْكَ رَبُّكَ فَتَرْضٰی ۟ؕ

निश्चय अल्लाह आपको तथा आपकी उम्मत को व्यापक बदला प्रदान करेगा यहाँ तक कि आप ख़ुद को दिए गए और अपनी उम्मत को दिए गए (प्रतिफल) से प्रसन्न हो जाएँगे। info
التفاسير:

external-link copy
6 : 93

اَلَمْ یَجِدْكَ یَتِیْمًا فَاٰوٰی ۪۟

उसने आपको इस अवस्था में पाया कि आप छोटे थे एवं आपके पिता की मृत्यु हो चुकी थी, तो उसने आपके लिए एक आश्रय स्थल बना दिया, जहाँ आपके दादा अब्दुल मुत्तलिब, फिर आपके चाचा अबू तालिब ने आपके साथ सहानुभूति व्यक्त की। info
التفاسير:

external-link copy
7 : 93

وَوَجَدَكَ ضَآلًّا فَهَدٰی ۪۟

और उसने आपको इस हाल में पाया कि आप नहीं जानते कि किताब या ईमान क्या है, तो उसने आपको इसके बारे में वे बातें सिखाईं, जो आप नहीं जानते थे। info
التفاسير:

external-link copy
8 : 93

وَوَجَدَكَ عَآىِٕلًا فَاَغْنٰی ۟ؕ

और उसने आपको निर्धन पाया, तो आपको धनवान् कर दिया। info
التفاسير:

external-link copy
9 : 93

فَاَمَّا الْیَتِیْمَ فَلَا تَقْهَرْ ۟ؕ

अतः आप किसी ऐसे व्यक्ति के साथ दुर्व्यवहार और उसका अपमान न करें जिसने बचपन में अपने पिता को खो दिया है। info
التفاسير:

external-link copy
10 : 93

وَاَمَّا السَّآىِٕلَ فَلَا تَنْهَرْ ۟ؕ

तथा आप ज़रूरतमंद सवाली को ने झिड़कें। info
التفاسير:

external-link copy
11 : 93

وَاَمَّا بِنِعْمَةِ رَبِّكَ فَحَدِّثْ ۟۠

तथा आप अपने ऊपर अल्लाह की नेमतों का शुक्रिया अदा करें और उन्हें बयान करते रहें। info
التفاسير:
Beneficios de los versículos de esta página:
• منزلة النبي صلى الله عليه وسلم عند ربه لا تدانيها منزلة.
• नबी सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम का अपने रब के पास जो स्थान है, उसकी तुलना नहीं की जा सकती। info

• شكر النعم حقّ لله على عبده.
• नेमतों का शुक्रिया अदा करना अल्लाह का अपने बंदे पर अधिकार है। info

• وجوب الرحمة بالمستضعفين واللين لهم.
• कमज़ोर लोगों पर दया करने और उनके साथ नरमी बरतने की अनिवार्यता। info