Translation of the Meanings of the Noble Qur'an - Hindi translation of Al-Mukhtsar in interpretation of the Noble Quran

external-link copy
104 : 5

وَاِذَا قِیْلَ لَهُمْ تَعَالَوْا اِلٰی مَاۤ اَنْزَلَ اللّٰهُ وَاِلَی الرَّسُوْلِ قَالُوْا حَسْبُنَا مَا وَجَدْنَا عَلَیْهِ اٰبَآءَنَا ؕ— اَوَلَوْ كَانَ اٰبَآؤُهُمْ لَا یَعْلَمُوْنَ شَیْـًٔا وَّلَا یَهْتَدُوْنَ ۟

जब अल्लाह पर कुछ चौपायों को हराम ठहराने का झूठा आरोप लगाने वाले इन लोगों से कहा जाता है : अल्लाह के उतारे हुए क़ुरआन की ओर आओ, तथा रसूल सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम की सुन्नत की ओर आओ, ताकि तुम हलाल और हराम को पहचान सको, तो वे कहते हैं : हमने जिन विश्वासों, कथनों और कार्यों को अपने पूर्वजों से लिया है और हमें विरासत में मिला है, वही हमारे लिए काफ़ी हैं। उनके लिए यह कैसे काफ़ी है जबकि उनके पूर्वज कुछ नहीं जानते थे, और न तो उन्हें सत्य का मार्गदर्शन प्राप्त था?! इसलिए उनका अनुसरण वही करेगा, जो उनसे अधिक अज्ञानी और उनसे अधिक मार्ग से भटका हुआ होगा। अतः वे अज्ञानी और पथभ्रष्ट हैं। info
التفاسير:
Benefits of the verses in this page:
• إذا ألزم العبد نفسه بطاعة الله، وأمر بالمعروف ونهى عن المنكر بحسب طاقته، فلا يضره بعد ذلك ضلال أحد، ولن يُسْأل عن غيره من الناس، وخاصة أهل الضلال منهم.
• जब बंदा अपने आपको अल्लाह के आज्ञापालन के लिए प्रतिबद्ध कर ले, और अपनी क्षमता के अनुसार भलाई का आदेश दे और बुराई से मना करे, तो उसके बाद किसी के गुमराह होने से उसका कोई नुक़सान नहीं होगा, तथा उससे अन्य लोगों के बारे में हरगिज़ पूछताछ नहीं की जाएगी, खासकर उन लोगों के बारे में जो उनमें से गुमराह हैं। info

• الترغيب في كتابة الوصية، مع صيانتها بإشهاد العدول عليها.
• वसीयत के लिखने के लिए प्रोत्साहन, साथ ही उसपर न्यायप्रिय लोगों को गवाह बनाकर उसका संरक्षण करना। info

• بيان الصورة الشرعية لسؤال الشهود عن الوصية.
• वसीयत के बारे में गवाहों से पूछने के लिए शरई रूप का वर्णन। info