Übersetzung der Bedeutungen von dem heiligen Quran - Die Übersetzung in Hindi von Al-Mukhtasar - Eine Kurzfassung der Bedeutungen des edlen Qurans

external-link copy
13 : 9

اَلَا تُقَاتِلُوْنَ قَوْمًا نَّكَثُوْۤا اَیْمَانَهُمْ وَهَمُّوْا بِاِخْرَاجِ الرَّسُوْلِ وَهُمْ بَدَءُوْكُمْ اَوَّلَ مَرَّةٍ ؕ— اَتَخْشَوْنَهُمْ ۚ— فَاللّٰهُ اَحَقُّ اَنْ تَخْشَوْهُ اِنْ كُنْتُمْ مُّؤْمِنِیْنَ ۟

(ऐ ईमान वालो!) तुम उन लोगों से युद्ध क्यों नहीं करते, जिन्होंने अपने वचनों और प्रतिज्ञाओं को तोड़ दिया, और दारुन-नदवा में अपनी बैठक में रसूल सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम को मक्का से निकालने के लिए प्रयास किया, और उन्होंने ही अल्लाह के रसूल सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम के सहयोगी खुज़ाआ कबीले के विरुद्ध कुरैश के सहयोगी बक्र क़बीले की मदद करके, तुमसे युद्ध करने में पहल की है। क्या तुम युद्ध में उनके साथ मुठभेड़ से डरते हो?! तो (जान लो कि) यदि तुम वास्तव में ईमान वाले हो, तो अल्लाह इस बात का अधिक हक़दार है कि तुम उससे डरो। info
التفاسير:
Die Nutzen der Versen in dieser Seite:
• دلَّت الآيات على أن قتال المشركين الناكثين العهد كان لأسباب كثيرة، أهمها: نقضهم العهد.
• ये आयतें बताती हैं कि वचन तोड़ने वाले बहुदेववादियों से लड़ना कई कारणों से था, जिनमें से सबसे महत्वपूर्ण : उनका वचन तोड़ना है। info

• في الآيات دليل على أن من امتنع من أداء الصلاة أو الزكاة فإنه يُقاتَل حتى يؤديهما، كما فعل أبو بكر رضي الله عنه.
• इन आयतों में इस बात का प्रमाण है कि जो कोई नमाज़ अदा करने या ज़कात देने से इनकार करेगा, उससे उस समय तक युद्ध किया जाएगा, जब तक वह उन दोनों का पाबंद न हो जाए, जैसा कि अबू बक्र रज़ियल्लाहु अन्हु ने किया था। info

• استدل بعض العلماء بقوله تعالى:﴿وَطَعَنُوا فِي دِينِكُمْ﴾ على وجوب قتل كل من طعن في الدّين عامدًا مستهزئًا به.
• कुछ विद्वानों ने अल्लाह के फरमान : (وَطَعَنُوا فِي دِينِكُمْ) ''और तुम्हारे धर्म में बुराई निकालें।'' से दलील पकड़ी है कि हर वह व्यक्ति जो जानबूझकर धर्म का मज़ाक़ उड़ाते हुए उसमें बुराई निकालता है, उसको क़त्ल करना अनिवार्य है। info

• في الآيات دلالة على أن المؤمن الذي يخشى الله وحده يجب أن يكون أشجع الناس وأجرأهم على القتال.
• इन आयतों में यह संकेत मिलता है कि वह मोमिन जो केवल अल्लाह से डरता है, उसे लड़ने में सबसे बहादुर और सबसे साहसी होना चाहिए। info