Salin ng mga Kahulugan ng Marangal na Qur'an - Salin sa Wikang Hindi ng Al-Mukhtasar fī Tafsīr Al-Qur’an Al-Karīm

external-link copy
86 : 9

وَاِذَاۤ اُنْزِلَتْ سُوْرَةٌ اَنْ اٰمِنُوْا بِاللّٰهِ وَجَاهِدُوْا مَعَ رَسُوْلِهِ اسْتَاْذَنَكَ اُولُوا الطَّوْلِ مِنْهُمْ وَقَالُوْا ذَرْنَا نَكُنْ مَّعَ الْقٰعِدِیْنَ ۟

तथा जब अल्लाह अपने नबी मुहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम पर कोई सूरत उतारता है, जिसमें अल्लाह पर ईमान लाने तथा उसके रास्ते में जिहाद करने का आदेश होता है, तो उन मुनाफ़िक़ों में से धनवान लोग आपसे पीछे रहने की अनुमति माँगते हैं और कहते हैं : आप हमें छोड़ दें कि हम कमज़ोरों और अपाहिजों जैसे बहाने वाले लोगों के साथ पीछे रह जाएँ। info
التفاسير:
Ilan sa mga Pakinabang ng mga Ayah sa Pahinang Ito:
• الكافر لا ينفعه الاستغفار ولا العمل ما دام كافرًا.
• काफ़िर, जब तक काफिर है, उसे क्षमा याचना और सत्कर्म से कोई लाभ नहीं होने वाला है। info

• الآيات تدل على قصر نظر الإنسان، فهو ينظر غالبًا إلى الحال والواقع الذي هو فيه، ولا ينظر إلى المستقبل وما يتَمَخَّض عنه من أحداث.
• ये आयतें मनुष्य की अदूरदर्शिता का संकेत देती हैं। वह आम तौर से वर्तमान और उस वस्तुस्थिति को देखता है जिसमें वह है। वह भविष्य और उसकी कोख से निकलने वाली घटनाओं को नहीं देखता है। info

• التهاون بالطاعة إذا حضر وقتها سبب لعقوبة الله وتثبيطه للعبد عن فعلها وفضلها.
• आज्ञाकारिता में उसका समय होने पर लापरवाही करना, अल्लाह की सज़ा तथा बंदे को उसके करने के सामर्थ्य और उसकी फ़ज़ीलत से वंचित करने का कारण है। info

• في الآيات دليل على مشروعية الصلاة على المؤمنين، وزيارة قبورهم والدعاء لهم بعد موتهم، كما كان النبي صلى الله عليه وسلم يفعل ذلك في المؤمنين.
• ये आयतें इस बात का प्रमाण हैं कि ईमान वालों के जनाज़े की नमाज़ पढ़ी जाएगी, उनकी कब्रों की ज़ियारत की जाएगी और उनके मरने के बाद उनके लिए दुआ की जाएगी, जैसा कि नबी सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम मोमिनों के साथ किया करते थे। info