పవిత్ర ఖురాన్ యొక్క భావార్థాల అనువాదం - హిందీ అనువాదం - అల్ ఖుర్ఆన్ అల్ కరీమ్ యొక్క సంక్షిప్త తఫ్సీర్ వ్యాఖ్యానం

పేజీ నెంబరు:close

external-link copy
6 : 100

اِنَّ الْاِنْسَانَ لِرَبِّهٖ لَكَنُوْدٌ ۟ۚ

वास्तव में इनसान उस भलाई को बहुत रोकने वाला है, जो उसका रब उससे चाहता है। info
التفاسير:

external-link copy
7 : 100

وَاِنَّهٗ عَلٰی ذٰلِكَ لَشَهِیْدٌ ۟ۚ

और निश्चय वह अपने भलाई रोकने का खुद गवाह है, जिसका वह उसकी स्पष्टता के कारण इनकार नहीं कर सकता। info
التفاسير:

external-link copy
8 : 100

وَاِنَّهٗ لِحُبِّ الْخَیْرِ لَشَدِیْدٌ ۟ؕ

निःसंदेह वह धन के लिए अपने अत्यधिक प्रेम के कारण उसे खर्च करने में कंजूसी करता है। info
التفاسير:

external-link copy
9 : 100

اَفَلَا یَعْلَمُ اِذَا بُعْثِرَ مَا فِی الْقُبُوْرِ ۟ۙ

क्या दुनिया के जीवन के धोखे में पड़ा हुआ यह इनसान नहीं जानता, जब अल्लाह क़ब्रों में मौजूद मुर्दों को पुनर्जीवित करेगा और उन्हें हिसाब और बदले के लिए ज़मीन से बाहर निकालेगा कि मामला वैसा नहीं था, जैसा उसने समझ रखा था?! info
التفاسير:

external-link copy
10 : 100

وَحُصِّلَ مَا فِی الصُّدُوْرِ ۟ۙ

और दिलों में जो इरादे और आस्थाएँ आदि हैं, उन्हें उजागर और स्पष्ट कर दिया जाएगा। info
التفاسير:

external-link copy
11 : 100

اِنَّ رَبَّهُمْ بِهِمْ یَوْمَىِٕذٍ لَّخَبِیْرٌ ۟۠

निश्चय उनका पालनहार उस दिन उनकी पूरी खबर रखने वाला है, उससे उसके बंदों की कोई बात छिपी नहीं है और वह उन्हें उसका बदला देगा। info
التفاسير:
ఈ పేజీలోని వచనాల ద్వారా లభించే ప్రయోజనాలు:
• خطر التفاخر والتباهي بالأموال والأولاد.
• धन और संतान पर आपस में गर्व करने का ख़तरा। info

• القبر مكان زيارة سرعان ما ينتقل منه الناس إلى الدار الآخرة.
• क़ब्र एक दर्शन का स्थान है, जहाँ से लोग शीघ्र ही आख़िरत की ओर प्रस्थान कर जाएँगे। info

• يوم القيامة يُسْأل الناس عن النعيم الذي أنعم به الله عليهم في الدنيا.
• क़ियामत के दिन, लोगों से उन नेमतों के बारे में पूछा जाएगा, जो अल्लाह ने उन्हें दुनिया में प्रदान की थीं। info

• الإنسان مجبول على حب المال.
• धन का मोह मानव के स्वभाव में है। info