ߞߎ߬ߙߣߊ߬ ߞߟߊߒߞߋ ߞߘߐ ߟߎ߬ ߘߟߊߡߌߘߊ - ߤߌ߲ߘߌߞߊ߲ ߘߟߊߡߌߘߊ - ߊ.ߟߑߤ߭ߊߞ߫ߞ߫ߌ߫ ߊ.ߟߑߊ߳ߡߊߙߌ߮ ߟߊ߫ ߘߟߊߡߌߘߊ ߟߋ߬.

ߞߐߜߍ ߝߙߍߕߍ:close

external-link copy
154 : 37

مَا لَكُمْ ۫— كَیْفَ تَحْكُمُوْنَ ۟

तुम्हें क्या हो गया है, तुम कैसा फ़ैसला कर रहे हो? info
التفاسير:

external-link copy
155 : 37

اَفَلَا تَذَكَّرُوْنَ ۟ۚ

तो क्या तुम शिक्षा ग्रहण नहीं करते? info
التفاسير:

external-link copy
156 : 37

اَمْ لَكُمْ سُلْطٰنٌ مُّبِیْنٌ ۟ۙ

या तुम्हारे पास कोई स्पष्ट प्रमाण है? info
التفاسير:

external-link copy
157 : 37

فَاْتُوْا بِكِتٰبِكُمْ اِنْ كُنْتُمْ صٰدِقِیْنَ ۟

तो लाओ अपनी किताब, यदि तुम सच्चे हो? info
التفاسير:

external-link copy
158 : 37

وَجَعَلُوْا بَیْنَهٗ وَبَیْنَ الْجِنَّةِ نَسَبًا ؕ— وَلَقَدْ عَلِمَتِ الْجِنَّةُ اِنَّهُمْ لَمُحْضَرُوْنَ ۟ۙ

और उन्होंने अल्लाह तथा जिन्नों के बीच रिश्तेदारी बना दी। हालाँकि निःसंदेह जिन्न जान चुके हैं कि निःसंदेह वे (मुश्रिक) अवश्य उपस्थित किए जाने वाले हैं।[28] info

28. अर्थात यातना के लिए। तो यदि वे उसके संबंधी होते, तो उन्हें यातना क्यों देता?

التفاسير:

external-link copy
159 : 37

سُبْحٰنَ اللّٰهِ عَمَّا یَصِفُوْنَ ۟ۙ

अल्लाह उन बातों से पवित्र है, जो वे वर्णन करते हैं। info
التفاسير:

external-link copy
160 : 37

اِلَّا عِبَادَ اللّٰهِ الْمُخْلَصِیْنَ ۟

सिवाय अल्लाह के ख़ालिस किए हुए बंदों के।[29] info

29. वे अल्लाह को ऐसे दुर्गुणों से युक्त नहीं करते।

التفاسير:

external-link copy
161 : 37

فَاِنَّكُمْ وَمَا تَعْبُدُوْنَ ۟ۙ

अतः निःसंदेह तुम तथा जिनकी तुम पूजा करते हो। info
التفاسير:

external-link copy
162 : 37

مَاۤ اَنْتُمْ عَلَیْهِ بِفٰتِنِیْنَ ۟ۙ

तुम उसके विरुद्ध (किसी को) बहकाने वाले नहीं। info
التفاسير:

external-link copy
163 : 37

اِلَّا مَنْ هُوَ صَالِ الْجَحِیْمِ ۟

परंतु उसको, जो भड़कती आग में प्रवेश करने वाला है। info
التفاسير:

external-link copy
164 : 37

وَمَا مِنَّاۤ اِلَّا لَهٗ مَقَامٌ مَّعْلُوْمٌ ۟ۙ

और हम (फ़रिश्तों) में से जो भी है उसका एक नियत स्थान है। info
التفاسير:

external-link copy
165 : 37

وَّاِنَّا لَنَحْنُ الصَّآفُّوْنَ ۟ۚ

तथा निःसंदेह हम निश्चय पंक्तिबद्ध रहने वाले हैं। info
التفاسير:

external-link copy
166 : 37

وَاِنَّا لَنَحْنُ الْمُسَبِّحُوْنَ ۟

तथा निःसंदेह हम निश्चय तस्बीह़ (पवित्रता गान) करने वाले हैं। info
التفاسير:

external-link copy
167 : 37

وَاِنْ كَانُوْا لَیَقُوْلُوْنَ ۟ۙ

तथा निःसंदेह वे (मुश्रिक) तो कहा करते थे info
التفاسير:

external-link copy
168 : 37

لَوْ اَنَّ عِنْدَنَا ذِكْرًا مِّنَ الْاَوَّلِیْنَ ۟ۙ

यदि हमारे पास पहले लोगों की कोई शिक्षा (किताब) होती, info
التفاسير:

external-link copy
169 : 37

لَكُنَّا عِبَادَ اللّٰهِ الْمُخْلَصِیْنَ ۟

तो हम अवश्य अल्लाह के ख़ालिस (चुने हुए) बंदे होते। info
التفاسير:

external-link copy
170 : 37

فَكَفَرُوْا بِهٖ فَسَوْفَ یَعْلَمُوْنَ ۟

(फिर जब किताब आ गई) तो उन्होंने उसका इनकार कर दिया। अतः जल्द ही उन्हें पता चल जाएगा। info
التفاسير:

external-link copy
171 : 37

وَلَقَدْ سَبَقَتْ كَلِمَتُنَا لِعِبَادِنَا الْمُرْسَلِیْنَ ۟ۚۖ

और निःसंदेह हमारे भेजे हुए बंदों के लिए हमारी बात पहले ही निश्चित हो चुकी info
التفاسير:

external-link copy
172 : 37

اِنَّهُمْ لَهُمُ الْمَنْصُوْرُوْنَ ۪۟

कि निःसंदेह वही हैं, जिनकी सहायता की जाएगी। info
التفاسير:

external-link copy
173 : 37

وَاِنَّ جُنْدَنَا لَهُمُ الْغٰلِبُوْنَ ۟

तथा निःसंदेह हमारी सेना ही निश्चय प्रभुत्वशाली रहेगी। info
التفاسير:

external-link copy
174 : 37

فَتَوَلَّ عَنْهُمْ حَتّٰی حِیْنٍ ۟ۙ

तो आप कुछ समय तक के लिए उनसे मुँह फेर लें। info
التفاسير:

external-link copy
175 : 37

وَّاَبْصِرْهُمْ فَسَوْفَ یُبْصِرُوْنَ ۟

तथा उन्हें देखते रहें। वे भी शीघ्र ही देख लेंगे। info
التفاسير:

external-link copy
176 : 37

اَفَبِعَذَابِنَا یَسْتَعْجِلُوْنَ ۟

तो क्या वे हमारी यातना की शीघ्र माँग कर रहे हैं? info
التفاسير:

external-link copy
177 : 37

فَاِذَا نَزَلَ بِسَاحَتِهِمْ فَسَآءَ صَبَاحُ الْمُنْذَرِیْنَ ۟

फिर जब वह उनके आँगन में उतरेगी, तो डराए गए लोगों की सुबह बहुत बुरी होगी। info
التفاسير:

external-link copy
178 : 37

وَتَوَلَّ عَنْهُمْ حَتّٰی حِیْنٍ ۟ۙ

َऔर आप कुछ समय तक के लिए उनसे मुँह फेर लें। info
التفاسير:

external-link copy
179 : 37

وَّاَبْصِرْ فَسَوْفَ یُبْصِرُوْنَ ۟

तथा देखते रहें। जल्द ही वे भी देख लेंगे। info
التفاسير:

external-link copy
180 : 37

سُبْحٰنَ رَبِّكَ رَبِّ الْعِزَّةِ عَمَّا یَصِفُوْنَ ۟ۚ

पवित्र है आपका पालनहार, पराक्रम व शक्ति का स्वामी!, उस बात से, जो वे बयान करते हैं। info
التفاسير:

external-link copy
181 : 37

وَسَلٰمٌ عَلَی الْمُرْسَلِیْنَ ۟ۚ

तथा सलाम हो रसूलों पर। info
التفاسير:

external-link copy
182 : 37

وَالْحَمْدُ لِلّٰهِ رَبِّ الْعٰلَمِیْنَ ۟۠

और हर प्रकार की प्रशंसा अल्लाह के लिए है, जो सर्व संसार का पालनहार है। info
التفاسير: