ߞߎ߬ߙߣߊ߬ ߞߟߊߒߞߋ ߞߘߐ ߟߎ߬ ߘߟߊߡߌߘߊ - ߟߊߘߛߏߣߍ߲" ߞߎ߬ߙߣߊ߬ ߞߟߊߒߞߋ ߞߘߐߦߌߘߊ ߘߐ߫ ߤߌߣߘߌߞߊ߲ ߘߐ߫

external-link copy
97 : 2

قُلْ مَنْ كَانَ عَدُوًّا لِّجِبْرِیْلَ فَاِنَّهٗ نَزَّلَهٗ عَلٰی قَلْبِكَ بِاِذْنِ اللّٰهِ مُصَدِّقًا لِّمَا بَیْنَ یَدَیْهِ وَهُدًی وَّبُشْرٰی لِلْمُؤْمِنِیْنَ ۟

(ऐ नबी!) आप उन यहूदियों से कह दीजिए, जिन्होंने कहा : "जिब्रील फ़रिश्तों में से हमारा दुश्मन है।" : जो जिब्रील से दुश्मनी रखता हो, तो (वह सुन ले कि) वही अल्लाह के आदेश से आपके दिल पर क़ुरआन लेकर उतरे हैं, जो पिछली आसमानी किताबों; जैसे तौरात तथा इन्जील की पुष्टि करता है, भलाई का मार्ग दिखाता है और ईमान वालों को उन नेमतों की शुभ सूचना देता है, जो अल्लाह ने उनके लिए तैयार कर रखी हैं। अतः जो कोई भी उससे दुश्मनी रखने वाला है, जिसकी यह विशेषता और यह कार्य है, तो वह पथभ्रष्टों में से है। info
التفاسير:
ߟߝߊߙߌ ߟߎ߫ ߢߊ߬ߕߣߐ ߘߏ߫ ߞߐߜߍ ߣߌ߲߬ ߞߊ߲߬:
• المؤمن الحق يرجو ما عند الله من النعيم المقيم، ولهذا يفرح بلقاء الله ولا يخشى الموت.
• सच्चा मोमिन अल्लाह के पास मिलने वाली स्थायी नेमत की आशा रखता है। इसलिए वह अल्लाह की मुलाक़ात से खुश होता है और मौत से नहीं डरता। info

• حِرص اليهود على الحياة الدنيا حتى لو كانت حياة حقيرة مهينة غير كريمة.
• यहूदियों की सांसारिक जीवन की लिप्सा, भले ही वह एक तुच्छ, अपमानजनक और अशोभनीय जीवन हो। info

• أنّ من عادى أولياء الله المقربين منه فقد عادى الله تعالى.
• अल्लाह के निकटवर्ती मित्रों से दुश्मनी रखने वाला, दरअसल स्वयं अल्लाह से दुश्मनी रखने वाला है। info

• إعراض اليهود عن نبوة محمد صلى الله عليه وسلم بعدما عرفوا تصديقه لما في أيديهم من التوراة.
• यहूदियों ने यह जानने के बाद भी मुह़म्मद सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम की नुबुव्वत से मुँह मोड़ लिया कि आप उनके पास मौजूद तौरात की पुष्टि करते हैं। info

• أنَّ من لم ينتفع بعلمه صح أن يوصف بالجهل؛ لأنه شابه الجاهل في جهله.
• जो व्यक्ति अपने ज्ञान से लाभ न उठाए, उसे अज्ञान से विशेषित करना सही है; क्योंकि वह अपने अज्ञान में अज्ञानी के समान है। info