ការបកប្រែអត្ថន័យគួរអាន - ការបកប្រែជាភាសាឥណ្ឌា - អាហ្សុីសុលហុក អាល់អ៊ូម៉ូរី

अन्-नाज़िआ़त

external-link copy
1 : 79

وَالنّٰزِعٰتِ غَرْقًا ۟ۙ

क़सम है उन फ़रिश्तों की, जो डूबकर सख़्ती से (प्राण) खींचने वाले हैं! info
التفاسير:

external-link copy
2 : 79

وَّالنّٰشِطٰتِ نَشْطًا ۟ۙ

और क़सम है उन फ़रिश्तों की, जो आसानी से (प्राण) निकालने वाले हैं! info
التفاسير:

external-link copy
3 : 79

وَّالسّٰبِحٰتِ سَبْحًا ۟ۙ

और क़सम है उन फ़रिश्तों की, जो तेज़ी से तैरने वाले हैं! info
التفاسير:

external-link copy
4 : 79

فَالسّٰبِقٰتِ سَبْقًا ۟ۙ

फिर क़सम है उन फ़रिश्तों की, जो दौड़कर आगे बढ़ने वाले हैं! info
التفاسير:

external-link copy
5 : 79

فَالْمُدَبِّرٰتِ اَمْرًا ۟ۘ

फिर क़सम है उन फ़रिश्तों की, जो आदेश को क्रियान्वित करने वाले हैं![1] info

1. (1-5) यहाँ से बताया गया है कि प्रलय का आरंभ भारी भूकंप से होगा और दूसरे ही क्षण सब जीवित होकर धरती के ऊपर होंगे।

التفاسير:

external-link copy
6 : 79

یَوْمَ تَرْجُفُ الرَّاجِفَةُ ۟ۙ

जिस दिन काँपने वाली (अर्थात् धरती) काँप उठेगी। info
التفاسير:

external-link copy
7 : 79

تَتْبَعُهَا الرَّادِفَةُ ۟ؕ

उसके पीछे आएगी पीछे आने वाली। info
التفاسير:

external-link copy
8 : 79

قُلُوْبٌ یَّوْمَىِٕذٍ وَّاجِفَةٌ ۟ۙ

उस दिन कई दिल धड़कने वाले होंगे। info
التفاسير:

external-link copy
9 : 79

اَبْصَارُهَا خَاشِعَةٌ ۟ۘ

उनकी आँखें झुकी हुई होंगी। info
التفاسير:

external-link copy
10 : 79

یَقُوْلُوْنَ ءَاِنَّا لَمَرْدُوْدُوْنَ فِی الْحَافِرَةِ ۟ؕ

वे कहते हैं : क्या हम निश्चय पहली स्थिति में लौटाए जाने वाले हैं? info
التفاسير:

external-link copy
11 : 79

ءَاِذَا كُنَّا عِظَامًا نَّخِرَةً ۟ؕ

क्या जब हम सड़ी-गली हड्डियाँ हो जाएँगे? info
التفاسير:

external-link copy
12 : 79

قَالُوْا تِلْكَ اِذًا كَرَّةٌ خَاسِرَةٌ ۟ۘ

उन्होंने कहा : यह तो उस समय घाटे वाला लौटना होगा। info
التفاسير:

external-link copy
13 : 79

فَاِنَّمَا هِیَ زَجْرَةٌ وَّاحِدَةٌ ۟ۙ

वह तो केवल एक डाँट होगी। info
التفاسير:

external-link copy
14 : 79

فَاِذَا هُمْ بِالسَّاهِرَةِ ۟ؕ

फिर एकाएक वे (जीवित होकर) धरती के ऊपर होंगे। info
التفاسير:

external-link copy
15 : 79

هَلْ اَتٰىكَ حَدِیْثُ مُوْسٰی ۟ۘ

(ऐ नबी!) क्या आपके पास मूसा की बात पहुँची है?[2] info

2. (6-15) इन आयतों में प्रलय दिवस का चित्र पेश किया गया है। और काफ़िरों की स्थिति बताई गई है कि वे उस दिन किस प्रकार अपने आपको एक खुले मैदान में पाएँगे।

التفاسير:

external-link copy
16 : 79

اِذْ نَادٰىهُ رَبُّهٗ بِالْوَادِ الْمُقَدَّسِ طُوًی ۟ۚ

जब उसके पालनहार ने उसे पवित्र घाटी 'तुवा' में पुकारा। info
التفاسير:

external-link copy
17 : 79

اِذْهَبْ اِلٰی فِرْعَوْنَ اِنَّهٗ طَغٰی ۟ؗۖ

फ़िरऔन के पास जाओ, निश्चय वह हद से बढ़ गया है। info
التفاسير:

external-link copy
18 : 79

فَقُلْ هَلْ لَّكَ اِلٰۤی اَنْ تَزَكّٰی ۟ۙ

फिर उससे कहो : क्या तुझे इस बात की इच्छा है कि तू पवित्र हो जाए? info
التفاسير:

external-link copy
19 : 79

وَاَهْدِیَكَ اِلٰی رَبِّكَ فَتَخْشٰی ۟ۚ

और मैं तेरे पालनहार की ओर तेरा मार्गदर्शन करूँ, तो तू डर जाए? info
التفاسير:

external-link copy
20 : 79

فَاَرٰىهُ الْاٰیَةَ الْكُبْرٰی ۟ؗۖ

फिर उसे सबसे बड़ी निशानी (चमत्कार) दिखाई। info
التفاسير:

external-link copy
21 : 79

فَكَذَّبَ وَعَصٰی ۟ؗۖ

तो उसने झुठला दिया और अवज्ञा की। info
التفاسير:

external-link copy
22 : 79

ثُمَّ اَدْبَرَ یَسْعٰی ۟ؗۖ

फिर वह पलटा (मूसा अलैहिस्सलाम के विरोध का) प्रयास करते हुए। info
التفاسير:

external-link copy
23 : 79

فَحَشَرَ ۫— فَنَادٰی ۟ؗۖ

फिर उसने (लोगों को) एकत्रित किया। फिर पुकारा। info
التفاسير:

external-link copy
24 : 79

فَقَالَ اَنَا رَبُّكُمُ الْاَعْلٰی ۟ؗۖ

तो उसने कहा : मैं तुम्हारा सबसे ऊँचा पालनहार हूँ। info
التفاسير:

external-link copy
25 : 79

فَاَخَذَهُ اللّٰهُ نَكَالَ الْاٰخِرَةِ وَالْاُوْلٰی ۟ؕ

तो अल्लाह ने उसे आख़िरत और दुनिया की यातना में पकड़ लिया। info
التفاسير:

external-link copy
26 : 79

اِنَّ فِیْ ذٰلِكَ لَعِبْرَةً لِّمَنْ یَّخْشٰی ۟ؕ۠

निःसंदेह इसमें उस व्यक्ति के लिए शिक्षा है, जो डरता है। info
التفاسير:

external-link copy
27 : 79

ءَاَنْتُمْ اَشَدُّ خَلْقًا اَمِ السَّمَآءُ ؕ— بَنٰىهَا ۟۫

क्या तुम्हें पैदा करना अधिक कठिन है या आकाश को, जिसे उसने बनाया।[3] info

3. (16-27) यहाँ से प्रलय के होने और पुनः जीवित करने के तर्क आकाश तथा धरती की रचना से दिए जा रहे हैं कि जिस शक्ति ने यह सब बनाया और तुम्हारे जीवन रक्षा की व्यवस्था की है, प्रलय करना और फिर सब को जीवित करना उसके लिए असंभव कैसे हो सकता है? तुम स्वयं विचार करके निर्णय करो।

التفاسير:

external-link copy
28 : 79

رَفَعَ سَمْكَهَا فَسَوّٰىهَا ۟ۙ

उसकी छत को ऊँचा किया, फिर उसे बराबर किया। info
التفاسير:

external-link copy
29 : 79

وَاَغْطَشَ لَیْلَهَا وَاَخْرَجَ ضُحٰىهَا ۪۟

और उसकी रात को अंधेरा कर दिया तथा उसके दिन के प्रकाश को प्रकट कर दिया। info
التفاسير:

external-link copy
30 : 79

وَالْاَرْضَ بَعْدَ ذٰلِكَ دَحٰىهَا ۟ؕ

और उसके बाद धरती को बिछाया। info
التفاسير:

external-link copy
31 : 79

اَخْرَجَ مِنْهَا مَآءَهَا وَمَرْعٰىهَا ۪۟

उससे उसका पानी और उसका चारा निकाला। info
التفاسير:

external-link copy
32 : 79

وَالْجِبَالَ اَرْسٰىهَا ۟ۙ

और पर्वतों को गाड़ दिया। info
التفاسير:

external-link copy
33 : 79

مَتَاعًا لَّكُمْ وَلِاَنْعَامِكُمْ ۟ؕ

तुम्हारे तथा तुम्हारे पशुओं के लाभ के लिए। info
التفاسير:

external-link copy
34 : 79

فَاِذَا جَآءَتِ الطَّآمَّةُ الْكُبْرٰی ۟ؗۖ

फिर जब बड़ी आपदा (क़ियामत) आ जाएगी।[4] info

4. (28-34) 'बड़ी आपदा' प्रलय को कहा गया है जो उसकी घोर स्थिति का चित्रण है।

التفاسير:

external-link copy
35 : 79

یَوْمَ یَتَذَكَّرُ الْاِنْسَانُ مَا سَعٰی ۟ۙ

जिस दिन इनसान अपने किए को याद करेगा।[5] info

5. (35) यह प्रलय का तीसरा चरण होगा जबकि वह सामने होगी। उस दिन प्रत्येक व्यक्ति को अपने सांसारिक कर्म याद आएँगे और कर्मानुसार जिसने सत्य धर्म की शिक्षा का पालन किया होगा उसे स्वर्ग का सुख मिलेगा और जिसने सत्य धर्म और नबी सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम को नकारा और मनमानी धर्म और कर्म किया होगा वह नरक का स्थायी दुःख भोगेगा।

التفاسير:

external-link copy
36 : 79

وَبُرِّزَتِ الْجَحِیْمُ لِمَنْ یَّرٰی ۟

और देखने वाले के लिए जहन्नम सामने कर दी जाएगी। info
التفاسير:

external-link copy
37 : 79

فَاَمَّا مَنْ طَغٰی ۟ۙ

तो जो व्यक्ति हद से बढ़ गया। info
التفاسير:

external-link copy
38 : 79

وَاٰثَرَ الْحَیٰوةَ الدُّنْیَا ۟ۙ

और उसने सांसारिक जीवन को वरीयता दी। info
التفاسير:

external-link copy
39 : 79

فَاِنَّ الْجَحِیْمَ هِیَ الْمَاْوٰی ۟ؕ

तो निःसंदेह जहन्नम ही उसका ठिकाना है। info
التفاسير:

external-link copy
40 : 79

وَاَمَّا مَنْ خَافَ مَقَامَ رَبِّهٖ وَنَهَی النَّفْسَ عَنِ الْهَوٰی ۟ۙ

लेकिन जो अपने पालनहार के समक्ष खड़ा होने से डर गया तथा अपने मन को बुरी इच्छा से रोक लिया। info
التفاسير:

external-link copy
41 : 79

فَاِنَّ الْجَنَّةَ هِیَ الْمَاْوٰی ۟ؕ

तो निःसंदेह जन्नत ही उसका ठिकाना है। info
التفاسير:

external-link copy
42 : 79

یَسْـَٔلُوْنَكَ عَنِ السَّاعَةِ اَیَّانَ مُرْسٰىهَا ۟ؕ

वे आपसे क़ियामत के बारे में पूछते हैं कि वह कब घटित होगी?[6] info

6. (42) काफ़िरों का यह प्रश्न समय जानने के लिए नहीं, बल्कि हँसी उड़ाने के लिए था।

التفاسير:

external-link copy
43 : 79

فِیْمَ اَنْتَ مِنْ ذِكْرٰىهَا ۟ؕ

आपका उसके उल्लेख करने से क्या संबंध है? info
التفاسير:

external-link copy
44 : 79

اِلٰی رَبِّكَ مُنْتَهٰىهَا ۟ؕ

उस (के ज्ञान) की अंतिमता तुम्हारे पालनहार ही की ओर है। info
التفاسير:

external-link copy
45 : 79

اِنَّمَاۤ اَنْتَ مُنْذِرُ مَنْ یَّخْشٰىهَا ۟ؕ

आप तो केवल उसे डराने वाले हैं, जो उससे डरता है।[7] info

7. (45) इस आयत में कहा गया है कि (ऐ नबी!) सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम आप का दायित्व मात्र उस दिन से सावधान करना है। धर्म बलपूर्वक मनवाने के लिए नहीं। जो नहीं मानेगा, उसे स्वयं उस दिन समझ में आ जाएगा कि उसने क्षण भर के सांसारिक जीवन के स्वार्थ के लिए अपना स्थायी सुख खो दिया। और उस समय पछतावे का कुछ लाभ नहीं होगा।

التفاسير:

external-link copy
46 : 79

كَاَنَّهُمْ یَوْمَ یَرَوْنَهَا لَمْ یَلْبَثُوْۤا اِلَّا عَشِیَّةً اَوْ ضُحٰىهَا ۟۠

जिस दिन वे उसे देखेंगे, तो (ऐसा लगेगा) मानो वे (दुनिया में) केवल एक शाम या उसकी सुबह ही ठहरे हैं। info
التفاسير: