ការបកប្រែអត្ថន័យគួរអាន - ការអធិប្បាយសង្ខេបអំពីគម្ពីគួរអានជាភាសាឥណ្ឌា

external-link copy
71 : 18

فَانْطَلَقَا ۫— حَتّٰۤی اِذَا رَكِبَا فِی السَّفِیْنَةِ خَرَقَهَا ؕ— قَالَ اَخَرَقْتَهَا لِتُغْرِقَ اَهْلَهَا ۚ— لَقَدْ جِئْتَ شَیْـًٔا اِمْرًا ۟

जब वे दोनों इस बात पर सहमत हो गए, तो समुद्र के तट की ओर चल पड़े, यहाँ तक कि एक नौका मिली, और वे दोनों ख़ज़िर के सम्मान में किराए के बिना ही उसमें सवार हो गए। लेकिन ख़ज़िर ने नौका का एक तख़्ता उखाड़कर उसे फाड़ दिया। मूसा अलैहिस्सलाम ने उनसे कहा : क्या आपने उस नौका को फाड़ दिया, जिसके लोगों ने हमें बिना किसी किराए के सवार किया, ताकि आप उसके सवारों को डुबो दें?! निश्चित रूप से आपने एक गंभीर काम किया है। info
التفاسير:
ក្នុង​ចំណោម​អត្ថប្រយោជន៍​នៃអាយ៉ាត់ទាំងនេះក្នុងទំព័រនេះ:
• استحباب كون خادم الإنسان ذكيًّا فطنًا كَيِّسًا ليتم له أمره الذي يريده.
• किसी व्यक्ति का सेवक (नौकर) बुद्धिमान, होशियार और चालाक होना चाहिए, ताकि वह उसके उस काम को पूरा कर सके, जो वह चाहता है। info

• أن المعونة تنزل على العبد على حسب قيامه بالمأمور به، وأن الموافق لأمر الله يُعان ما لا يُعان غيره.
• बंदे पर अल्लाह की मदद उसके अल्लाह के आदेशों का पालन करने के अनुरूप ही उतरती है, तथा अल्लाह के आदेश के अनुसार चलने वाले की जो सहायता की जाती है, वह किसी अन्य की नहीं की जाती। info

• التأدب مع المعلم، وخطاب المتعلم إياه ألطف خطاب.
• शिक्षक के साथ शीलता एवं शिष्टता का व्यवहार करना, और शिक्षार्थी का उसे सबसे विनम्र शब्दों से संबोधित करना। info

• النسيان لا يقتضي المؤاخذة، ولا يدخل تحت التكليف، ولا يتعلق به حكم.
• भूल-चूक पर जवाबदेही नहीं बनती, तथा वह शरई दायित्व के अंतर्गत नहीं आती और न ही उससे कोई शरई हुक्म संबंधित होता है। info

• تعلم العالم الفاضل للعلم الذي لم يَتَمَهَّر فيه ممن مهر فيه، وإن كان دونه في العلم بدرجات كثيرة.
• एक उत्कृष्ट ज्ञानी व्यक्ति का वह ज्ञान, जिसमें वह दक्ष नहीं है, ऐसे व्यक्ति से सीखना, जो उसमें दक्ष है, भले ही वह ज्ञान में उससे कई दर्जा नीचे हो। info

• إضافة العلم وغيره من الفضائل لله تعالى، والإقرار بذلك، وشكر الله عليها.
• ज्ञान तथा उसके अलावा अन्य गुणों को सर्वशक्तिमान अल्लाह से संबंधित करना, उन्हें स्वीकार करना और उनके लिए अल्लाह का आभारी होना। info