Terjemahan makna Alquran Alkarim - Terjemahan Al-Mukhtaṣar fī Tafsīr Al-Qur`ān Al-Karīm ke bahasa Hindi

external-link copy
57 : 7

وَهُوَ الَّذِیْ یُرْسِلُ الرِّیٰحَ بُشْرًاۢ بَیْنَ یَدَیْ رَحْمَتِهٖ ؕ— حَتّٰۤی اِذَاۤ اَقَلَّتْ سَحَابًا ثِقَالًا سُقْنٰهُ لِبَلَدٍ مَّیِّتٍ فَاَنْزَلْنَا بِهِ الْمَآءَ فَاَخْرَجْنَا بِهٖ مِنْ كُلِّ الثَّمَرٰتِ ؕ— كَذٰلِكَ نُخْرِجُ الْمَوْتٰی لَعَلَّكُمْ تَذَكَّرُوْنَ ۟

और अल्लाह ही है जो बारिश की शुभ सूचना देने वाली हवाओं को भेजता है, यहाँ तक कि जब हवाएँ पानी से लदे बादल को उठाती हैं, तो हम बादल को किसी बंजर भूमि की ओर ले जाते हैं। फिर हम उस भूमि पर पानी बरसाते हैं। फिर पानी से सभी प्रकार के कुछ फल पैदा करते हैं। इस रूप से फल को निकालने के समान ही, हम मृतकों को उनकी कब्रों से जीवित करके निकालेंगे। हमने ऐसा इस आशा में किया है कि (ऐ लोगो!) तुम अल्लाह की शक्ति और उसके अद्भुत कार्य को याद रखो, और यह कि वह मरे हुओं को पुनर्जीवित करने में सक्षम है। info
التفاسير:
Beberapa Faedah Ayat-ayat di Halaman Ini:
• القرآن الكريم كتاب هداية فيه تفصيل ما تحتاج إليه البشرية، رحمة من الله وهداية لمن أقبل عليه بقلب صادق.
• पवित्र क़ुरआन एक मार्गदर्शन की पुस्तक है, जिसमें उस चीज़ का विवरण है जिसकी मानवता को आवश्यकता है। यह अल्लाह की दया और उसके लिए मार्गदर्शन है, जो सच्चे दिल से उसकी ओर आए। info

• خلق الله السماوات والأرض في ستة أيام لحكمة أرادها سبحانه، ولو شاء لقال لها: كوني فكانت.
• अल्लाह ने आसमानों और धरती को अपनी हिकमत के तहत छः दिनों में पैदा किया है, और यदि वह चाहता, तो केवल उनसे कहता : हो जा, तो वे हो जाते। info

• يتعين على المؤمنين دعاء الله تعالى بكل خشوع وتضرع حتى يستجيب لهم بفضله.
• ईमान वालों को पूरी विनम्रता और गिड़गिड़ाहट के साथ अल्लाह तआला से दुआ करनी चाहिए, ताकि वह अपनी कृपा से उनकी दुआ क़बूल करले। info

• الفساد في الأرض بكل صوره وأشكاله منهيٌّ عنه.
• धरती में बिगाड़ पैदा करना सभी रूपों और शक्लों में निषिद्ध है। info