Terjemahan makna Alquran Alkarim - Terjemahan Al-Mukhtaṣar fī Tafsīr Al-Qur`ān Al-Karīm ke bahasa Hindi

external-link copy
9 : 5

وَعَدَ اللّٰهُ الَّذِیْنَ اٰمَنُوْا وَعَمِلُوا الصّٰلِحٰتِ ۙ— لَهُمْ مَّغْفِرَةٌ وَّاَجْرٌ عَظِیْمٌ ۟

अल्लाह (जो अपना वादा नहीं तोड़ता) ने उन लोगों से वादा किया है, जो अल्लाह तथा उसके रसूलों पर ईमान लाए और उन्होंने अच्छे कर्म किए कि उनके पापों को क्षमा कर देगा और उन्हें बड़ा सवाब (प्रतिफल) प्रदान करेगा और वह जन्नत में प्रवेश है। info
التفاسير:
Beberapa Faedah Ayat-ayat di Halaman Ini:
• الأصل في الطهارة هو استعمال الماء بالوضوء من الحدث الأصغر، والغسل من الحدث الأكبر.
• शुद्धिकरण (तहारत) में मूल नियम यह है कि 'हदस-ए-असग़र' से वज़ू करने, तथा 'हदस-ए-अकबर' से स्नान करने के लिए पानी का उपयोग किया जाए। info

• في حال تعذر الحصول على الماء، أو تعذّر استعماله لمرض مانع أو برد قارس، يشرع التيمم (بالتراب) لرفع حكم الحدث (الأصغر أو الأكبر).
• पानी की प्राप्ति संभव न होने, या किसी बाधक बीमारी या गंभीर सर्दी के कारण उसका उपयोग करना संभव न होने की स्थिति में, 'हदस-ए-असग़र' अथवा 'अकबर' के हुक्म को दूर करने के लिए मिट्टी से तयम्मुम करना धर्मसंगत है। info

• الأمر بتوخي العدل واجتناب الجور حتى في معاملة المخالفين.
• उल्लंघन करने वालों से निपटने में भी न्याय का पालन करने और अन्याय से बचने का आदेश। info