ترجمهٔ معانی قرآن کریم - ترجمه‌ى هندى کتاب مختصر در تفسير قرآن كريم

external-link copy
173 : 2

اِنَّمَا حَرَّمَ عَلَیْكُمُ الْمَیْتَةَ وَالدَّمَ وَلَحْمَ الْخِنْزِیْرِ وَمَاۤ اُهِلَّ بِهٖ لِغَیْرِ اللّٰهِ ۚ— فَمَنِ اضْطُرَّ غَیْرَ بَاغٍ وَّلَا عَادٍ فَلَاۤ اِثْمَ عَلَیْهِ ؕ— اِنَّ اللّٰهَ غَفُوْرٌ رَّحِیْمٌ ۟

अल्लाह ने तुमपर केवल ये खाने की चीज़ें हराम की हैं : वह जानवर जो शरई तरीक़े से ज़बह किए बिना मर जाए, बहता खून, सूअर का माँस और वह जानवर जिसे ज़बह करते समय अल्लाह के सिवा किसी और का नाम लिया गया हो। लेकिन यदि आदमी इनमें से कोई वस्तु खाने पर मजबूर हो जाए, जबकि वह उनमें से बिना आवश्यकता के खाकर अत्याचार करने वाला और ज़रूरत की सीमा से आगे बढ़ने वाला नहीं है; तो उसपर कोई दोष तथा दंड नहीं है। निःसंदेह अल्लाह अपने तौबा करने वाले बंदों को क्षमा करने वाला, उनपर दया करने वाला है। उसकी दया में से यह भी है कि उसने मजबूरी की हालत में इन हराम वस्तुओं को खाने की अनुमति प्रदान की है। info
التفاسير:
از فواید آیات این صفحه:
• أكثر ضلال الخلق بسبب تعطيل العقل، ومتابعة من سبقهم في ضلالهم، وتقليدهم بغير وعي.
• अक्सर लोगों की पथभ्रष्टता का कारण विवेक से काम न लेना, तथा अपने से पूर्व लोगों का उनकी गुमराही में अनुसरण करना और बिना सोचे-समझे उनकी नक़ल करना है। info

• عدم انتفاع المرء بما وهبه الله من نعمة العقل والسمع والبصر، يجعله مثل من فقد هذه النعم.
• मनुष्य का अल्लाह की दी हुई सोचने-समझने, सुनने और देखने की नेमतों से लाभ न उठाना, उसे ऐसे व्यक्ति के समान बना देता है जिसने इन नेमतों को खो दिया हो। info

• من أشد الناس عقوبة يوم القيامة من يكتم العلم الذي أنزله الله، والهدى الذي جاءت به رسله تعالى.
• क़ियामत के दिन सबसे कठोर दंड पाने वालों में से एक वह व्यक्ति है, जो अल्लाह के उतारे हुए ज्ञान और उसके रसूलों द्वारा लाए हुए मार्गदर्शन को छिपाता है। info

• من نعمة الله تعالى على عباده المؤمنين أن جعل المحرمات قليلة محدودة، وأما المباحات فكثيرة غير محدودة.
• अल्लाह की अपने मोमिन बंदों पर नेमतों में से एक यह है कि उसने हराम (निषिद्ध) चीज़ों को कम और सीमित कर दिया है। जहाँ तक अनुमेय (जायज़) चीज़ों का संबंध है, तो वे बहुत अधिक और असीमित हैं। info