আল-কোৰআনুল কাৰীমৰ অৰ্থানুবাদ - হিন্দি অনুবাদ- আজীজুল হক ওমৰী

अल्-मुमिनून

external-link copy
1 : 23

قَدْ اَفْلَحَ الْمُؤْمِنُوْنَ ۟ۙ

निश्चय सफल हो गए ईमान वाले। info
التفاسير:

external-link copy
2 : 23

الَّذِیْنَ هُمْ فِیْ صَلَاتِهِمْ خٰشِعُوْنَ ۟ۙ

जो अपनी नमाज़ में विनम्रता अपनाने वाले हैं। info
التفاسير:

external-link copy
3 : 23

وَالَّذِیْنَ هُمْ عَنِ اللَّغْوِ مُعْرِضُوْنَ ۟ۙ

और जो व्यर्थ चीज़ों[1] से मुँह मोड़ने वाले हैं। info

1. अर्थात प्रत्येक व्यर्थ कार्य तथा कथन से। आप सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम ने फरमाया : जो अल्लाह और प्रलय के दिन पर ईमान रखता है, वह अच्छी बात बोले, अन्यथा चुप रहे। (सह़ीह़ बुख़ारी : 6019, मुस्लिम : 48)

التفاسير:

external-link copy
4 : 23

وَالَّذِیْنَ هُمْ لِلزَّكٰوةِ فٰعِلُوْنَ ۟ۙ

तथा जो ज़कात अदा करने वाले हैं। info
التفاسير:

external-link copy
5 : 23

وَالَّذِیْنَ هُمْ لِفُرُوْجِهِمْ حٰفِظُوْنَ ۟ۙ

और जो अपने गुप्तांगों की रक्षा करने वाले हैं। info
التفاسير:

external-link copy
6 : 23

اِلَّا عَلٰۤی اَزْوَاجِهِمْ اَوْ مَا مَلَكَتْ اَیْمَانُهُمْ فَاِنَّهُمْ غَیْرُ مَلُوْمِیْنَ ۟ۚ

सिवाय अपनी पत्नियों या उन महिलाओं के जो उनके स्वामित्व में हैं, तो निःसंदेह वे निंदित नहीं हैं। info
التفاسير:

external-link copy
7 : 23

فَمَنِ ابْتَغٰی وَرَآءَ ذٰلِكَ فَاُولٰٓىِٕكَ هُمُ الْعٰدُوْنَ ۟ۚ

फिर जो इसके अलावा तलाश करे, तो वही लोग सीमा का उल्लंघन करने वाले हैं। info
التفاسير:

external-link copy
8 : 23

وَالَّذِیْنَ هُمْ لِاَمٰنٰتِهِمْ وَعَهْدِهِمْ رٰعُوْنَ ۟ۙ

और जो अपनी अमानतों तथा अपनी प्रतिज्ञा का ध्यान रखने वाले हैं। info
التفاسير:

external-link copy
9 : 23

وَالَّذِیْنَ هُمْ عَلٰی صَلَوٰتِهِمْ یُحَافِظُوْنَ ۟ۘ

तथा जो अपनी नमाज़ों की रक्षा करते हैं। info
التفاسير:

external-link copy
10 : 23

اُولٰٓىِٕكَ هُمُ الْوٰرِثُوْنَ ۟ۙ

यही लोग हैं, जो वारिस (उत्तराधिकारी) हैं। info
التفاسير:

external-link copy
11 : 23

الَّذِیْنَ یَرِثُوْنَ الْفِرْدَوْسَ ؕ— هُمْ فِیْهَا خٰلِدُوْنَ ۟

जो फ़िरदौस[2] के वारिस होंगे, वे उसमें हमेशा रहने वाले हैं। info

2. फ़िरदौस, स्वर्ग का सर्वोच्च स्थान है।

التفاسير:

external-link copy
12 : 23

وَلَقَدْ خَلَقْنَا الْاِنْسَانَ مِنْ سُلٰلَةٍ مِّنْ طِیْنٍ ۟ۚ

और निःसंदेह हमने मनुष्य को तुच्छ मिट्टी के एक सार से पैदा किया। info
التفاسير:

external-link copy
13 : 23

ثُمَّ جَعَلْنٰهُ نُطْفَةً فِیْ قَرَارٍ مَّكِیْنٍ ۪۟

फिर हमने उसे वीर्य बनाकर एक सुरक्षित स्थान[3] में रखा। info

3. अर्थात गर्भाशय में।

التفاسير:

external-link copy
14 : 23

ثُمَّ خَلَقْنَا النُّطْفَةَ عَلَقَةً فَخَلَقْنَا الْعَلَقَةَ مُضْغَةً فَخَلَقْنَا الْمُضْغَةَ عِظٰمًا فَكَسَوْنَا الْعِظٰمَ لَحْمًا ۗ— ثُمَّ اَنْشَاْنٰهُ خَلْقًا اٰخَرَ ؕ— فَتَبٰرَكَ اللّٰهُ اَحْسَنُ الْخٰلِقِیْنَ ۟ؕ

फिर हमने उस वीर्य को एक जमा हुआ रक्त बनाया, फिर हमने उस जमे हुए रक्त को एक बोटी बनाया, फिर हमने उस बोटी को हड्डियाँ बनाया, फिर हमने उन हड्डियों को कुछ माँस पहनाया, फिर हमने उसे एक अन्य रूप में पैदा कर दिया। तो बहुत बरकत वाला है अल्लाह, जो बनाने वालों में सबसे अच्छा है। info
التفاسير:

external-link copy
15 : 23

ثُمَّ اِنَّكُمْ بَعْدَ ذٰلِكَ لَمَیِّتُوْنَ ۟ؕ

फिर निःसंदेह तुम इसके पश्चात् अवश्य मरने वाले हो। info
التفاسير:

external-link copy
16 : 23

ثُمَّ اِنَّكُمْ یَوْمَ الْقِیٰمَةِ تُبْعَثُوْنَ ۟

फिर निःसंदेह तुम क़ियामत के दिन उठाए जाओगे। info
التفاسير:

external-link copy
17 : 23

وَلَقَدْ خَلَقْنَا فَوْقَكُمْ سَبْعَ طَرَآىِٕقَ ۖۗ— وَمَا كُنَّا عَنِ الْخَلْقِ غٰفِلِیْنَ ۟

और निःसंदेह हमने तुम्हारे ऊपर सात आकाश बनाए और हम कभी सृष्टि से ग़ाफ़िल[4] नहीं। info

4. अर्थात उत्पत्ति की आवश्यकता तथा जीवन के संसाधन की व्यवस्था भी कर रहे हैं।

التفاسير: